Inside Story: जानिए यूपी चुनाव में कल्यानपुर सीट से दूर क्यों है BJP के स्टार प्रचारक

Published : Feb 17, 2022, 04:57 PM IST
Inside Story: जानिए यूपी चुनाव में कल्यानपुर सीट से दूर क्यों है BJP के स्टार प्रचारक

सार

उत्तर प्रदेश चुनाव में कल्यानपुर सीट पर एक भी बीजेपी के बड़े स्टार प्रचारक जनसभा या फिर रोड शो करने के लिए नहीं पहुंचे हैं। जबकि विधानसभा चुनाव 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

सुमित शर्मा

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार-प्रसार शुक्रवार से बंद हो जाएगा। प्रदेश सरकार में मंत्री नीलिमा कटियार कल्यानपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि कल्यानपुर सीट पर एक भी बीजेपी के बड़े स्टार प्रचारक जनसभा या फिर रोड शो करने के लिए नहीं पहुंचे हैं। जबकि विधानसभा चुनाव 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। कल्यानपुर सीट से कांग्रेस ने खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है।  

कल्यानपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की नीलिमा कटियार विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी की नीलिमा कटियार ने एसपी के सतीश निगम को 23,342 वोटों से हराया था। बीजेपी की नीलिमा कटियार को 86,620 वोट मिले थे। वहीं एसपी के सतीश निगम को 63,278 वोट मिले थे।

हारने के बाद की तैयारी
नीलिमा कटियार बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार की बेटी हैं। वहीं एसपी के सतीश निगम ने 2012 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद एसपी के सतीश निगम बीते पांच साल से क्षेत्र में तैयारी कर रहे थे। किसी के घर और परिवार में खुशी हो या फिर गम सतीश निगम वहां जरूर पहुंचते थे। विधानसभा चुनाव 2022 में एसपी ने एक बार फिर से सतीश निगम को चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के दांव ने बिगाड़ा सियासी समीकरण
कांग्रेस ने खुशी दुबे की बहन को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस के इस दांव से विपक्षी पार्टियां चारोखाने चित्त हो गईं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी ने एसपी और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के नेताओं का सियासी समीकरण बिगाड़ दिया है। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को चुकाना पड़ सकता है। कल्यानपुर सीट में अनुसूचित जाति के बाद सबसे ज्यादा ब्राह्मण वोटरों की संख्या है। बिकरू कांड में खुशी दुबे के साथ जो भी हुआ। उससे सभी को सहानभूति है।  

योगी ने मांगे थे वोट
नीलिमा कटियार के समर्थन में बीजेपी के किसी भी बड़े नेता ने रोड शो और जनसभा को संबोधित नहीं किया है। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने खुद सभा कर नीलिमा कटियार के लिए वोट मांगे थे। प्रियंका गांधी बुधवार को कानपुर में थी। लेकिन कल्यानपुर सीट पर रोड शो नहीं किया। लेकिन प्रियंका गांधी ने जहां भी रोड शो किया, नेहा तिवारी को अपने साथ रखा। अखिलेश यादव ने भी कल्यानपुर सीट पर रोड शो और जनसभा नहीं की है।

कल्यानपुर सीट पर जातिगत आकड़ा
कल्यानपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नीलिमा कटियार हैं। कल्यानपुर में ब्राह्मण वोटरों की संख्या 01.22 लाख है। ओबीसी वोटरों की संख्या 01.15 लाख हैं। अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 60 हजार हैं, मुस्लिम वोटर 20 हजार और क्षत्रीय वोटरों की संख्या 10 हजार के करीब है।  

यूपी चुनाव: अमित शाह ने सपा पर बोला हमला कहा- करहल में कमल खिला दीजिए, पूरे प्रदेश से सुपड़ा साफ हो जाएगा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इंद्रेश उपाध्याय के बाद अब एक और कथावचाक की हो रही शादी, जानें कौन?
उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल तेज! मतदाता पुनरीक्षण पर CM योगी की कड़ी चेतावनी