उन्नाव रेप केस: उम्रकैद की सजा पाने वाले कुलदीप सेंगर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी फैसले को चुनौती

Published : Jan 15, 2020, 06:35 PM IST
उन्नाव रेप केस: उम्रकैद की सजा पाने वाले कुलदीप सेंगर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी फैसले को चुनौती

सार

यूपी के चर्चित उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने तीस हजारी कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बता दें, इससे पहले कोर्ट ने अपने फैसले में रेप केस में कुलदीप को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साथ ही सेंगर को पीड़ित परिवार को पच्चीस लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

उन्नाव (Uttar Pradesh). यूपी के चर्चित उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने तीस हजारी कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बता दें, इससे पहले कोर्ट ने अपने फैसले में रेप केस में कुलदीप को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साथ ही सेंगर को पीड़ित परिवार को पच्चीस लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। 

कोर्ट ने फैसले से पहले कही थी ये बात
मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट से अधिकतम सजा की मांग की थी। जिसके बाद 16 दिसंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर को धारा 376 और पॉक्सो के सेक्शन 6 के तहत दोषी ठहराया था। इससे पहले कोर्ट ने कहा था, मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा, क्योंकि उन्नाव रेप कांड जघन्य साजिश, हत्या और दुर्घटनाओं से भरा है।

पीड़िता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर की हुई मौत
हाल ही में केस में पीड़िता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुलदीप सेंगर के भाईयों द्वारा पीटे जाने के बाद पीड़िता के पिता को जिला अस्पताल लाया गया था। उस समय इमरजेंसी में डॉक्टर प्रशांत ने उनका इलाज कर जेल वापस भेज दिया था। जहां दूसरे दिन उनकी मौत हो गई थी। मामले में डॉ प्रशांत को सस्पेंड कर दिया गया था। काफी समय बाद उनकी बहाली हुई। वर्तमान में वो फतेहपुर में तैनात थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट