कुशीनगर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Published : Mar 10, 2022, 03:13 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 03:34 PM IST
कुशीनगर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। कुशीनगर जिले की सभी सात विधानसभा सीट पर भाजपा ने परचम लहराया है। यहां फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। वहीं, तमकुही राज विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार लल्लू भी चुनाव हार गए हैं।

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को जारी हो गए। कुशीनगर जिले की सभी सात विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। कुशीनगर जिले (Kushinagar District) की सभी 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग छठें चरण (Sixth Phase Voting) में यानी 3 मार्च को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा गठबंधन ने 7 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट गई। रामकोला इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Khadda Election Results 2022 Live:   इस सीट से भाजपा समर्थित निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के प्रत्याशी विवेकानंद पांडे ने जीत दर्ज की है। खड्डा विधानसभा सीट पर भाजपा से विवेकानंद पांडे, सपा गठबंधन से अशोक चौहान, बसपा से निसार अहमद और कांग्रेस से धनंजय सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा प्रत्याशी जटाशंकर त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी।  

Padrauna Election Results 2022 Live:  यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। पडरौना सीट पर भाजपा से मनीष जायसवाल चुनाव लड़ रहे थे। वहीं, सपा गठबंधन से विक्रमा यादव, बसपा से पवन कुमार उपाध्याय और कांग्रेस से मोहम्मद जहीरुद्दीन प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की थी।  

Ramkola Election Results 2022 Live:  यहां से भाजपा प्रत्याशी विनय गोंड ने जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। रामकोला सीट पर भाजपा से विनय गोंड, सपा गठबंधन से पूर्णमासी देहाती, बसपा से विजय कुमार मैदान में हैं। 2017 में भाजपा गठबंधन में शामिल सुभासपा से रामानंद ने जीत दर्ज की थी।    

Tamkuhi Raj Election Results 2022 Live:   यहां से भाजपा प्रत्याशी असीम कुमार जीत गए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार लल्लू चुनाव हार गए हैं। तमकुही राज सीट पर सपा गठबंधन से उदय नारायण गुप्ता, बसपा से संजय गुप्ता मैदान में थे। 2017 में कांग्रेस से अजय कुमार लल्लू जीते थे।  

Fazilnagar Election Results 2022 Live:  यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने इस सीट पर सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को हराया है। यहां बसपा से संतोष तिवारी और कांग्रेस से सुनील मनोज सिंह मैदान में थे। 2017 में भाजपा से गंगा ने जीत दर्ज की थी।  

Kushinagar Election Results 2022 Live: यहां से भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक ने  जीत दर्ज की है। कुशीनगर सदर सीट पर भाजपा से पीएन पाठक, सपा गठबंधन से राजेश प्रताप राव, बसपा से मुकेश्वर मधेशिया मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से रजनीकांत जीते थे।   

Hata Election Results 2022 Live:  यहां से भाजपा 37 हजार वोट से आगे है। हाटा सीट पर भाजपा से मोहन वर्मा, सपा गठबंधन से रणविजय सिंह, बसपा से शिवांग सिंह सैंथवार और कांग्रेस से अमरेंद्र पाल मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से पवन कुमार जीते थे।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल
शिक्षक बनने की कीमत 40 लाख रुपए? वाराणसी के कबीर कॉलेज का बड़ा खुलासा!