ससुराल जाने को तैयार ना हुई तो पति ने काट दी पत्नी की नाक, कटी नाक लेकर पहुंच गया साब के पास

Published : Sep 01, 2022, 01:22 PM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 05:04 PM IST
ससुराल जाने को तैयार ना हुई तो पति ने काट दी पत्नी की नाक, कटी नाक लेकर पहुंच गया साब के पास

सार

यूपी के जिले लखीमपुर खीरी में पति और पत्नी के बीच का झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गुस्साएं पति ने पत्नी की दांत से नाक काट ली। उसके बाद खुद ही टुकड़ा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के हवाले किया। दोनों के बीच विवाद इस वजह से हुआ था क्योंकि महिला मायके से ससुराल जाने को तैयार नहीं थी।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी में पति-पत्नी के बीच झगड़े का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के निवासी एक महिला मायके से ससुराल जाने से राजी नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई पर नतीजा कुछ नहीं निकला। इसी बात से पति इस कदर नाराज हो गया कि दांत से अपनी पत्नी की नाक काट ली और कटी नाक लेकर थाने पहुंच गया। जिसके बाद आरोपी पति खुद को सरेंडर करने के लिए थाने पहुंचा तो कटी नाक देखकर पूरा माहौल ही बदल गया।

डेढ़ साल पहले हुई थी आरोपी की दूसरी शादी 
जानकारी के अनुसार शहर के थाना हैदराबाद क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुराल जाने से मना किया तो उसके पति संजय कुमार को गुस्सा आ गया। आरोपी संजय कुमार ने मायके में रह रही 30 वर्षीय पत्नी वंदना की नाक दांत से काट दी। उसके बाद वह खुद थाने में आकर पुलिस को हवाले कर दिया। आनन-फानन को घायल महिला को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शहर के थाना फरधान क्षेत्र के गांव रतसिया निवासी संजय कुमार की दूसरी शादी करीब डेढ़ साल पहले हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी शिवराम की बेटी वंदना के साथ हुई थी। वह काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी।

पहली पत्नी की जमीनी विवाद को लेकर हुई थी हत्या
ऐसा बताया जा रहा है कि जब संजय पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल ठकिया पहुंचा तो वंदना ने साथ जाने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए संजय ने अपनी पत्नी वंदना की नाक दांत से चबाकर काट डाली और कटी नाक हाथ में लेकर हैदराबाद थाना आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर देने थाने नहीं आया है। इस पर अगर कोई तहरीर मिली तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं हैदराबाद थाने की पुलिस ने यह भी बताया कि संजय की पहली पत्नी की गांव में जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी की थी।

वाराणसी डबल मर्डर: 11 दिन पड़ी थी मां-बेटी की निर्वस्त्र लाशें, हत्यारों के साथ पड़ोसी ने यूं बनाई थी योजना

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस
UP News: ब्रह्मोस संग CM योगी का हार्ड पावर विजन, नए उत्तर प्रदेश की बढ़ती ताकत