ललितपुर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 2 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। ललितपुर जिले की दोनों विधानसभा सीट पर भाजपा ने परचम लहराया है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 9:48 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 01:04 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ ललितपुर जिले की दो विधानसभा सीटों में से दोनों सीट पर भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है जिसमें ललितपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा ने जीत दर्ज की है। वहीं मेहरौनी सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने जीत दर्ज की है। ललितपुर जिले (Lalitpur District) की सभी 2 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। मेहरौनी इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Lalitpur Election Results 2022 Live:  ललितपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा ने जीत हासिल की है। ललितपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से रामरतन कुशवाहा, सपा गठबंधन से रमेश प्रसाद, बसपा से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला और कांग्रेस से बलवंत सिंह राजपूत प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के रामरतन कुशवाहा करीब 68 हजार वोटों से जीते थे।  

Latest Videos

Mehroni Election Results 2022 Live: ललितपुर के मेहरौनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल ने जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। मेहरौनी सीट पर भाजपा से मनोहर लाल, सपा गठबंधन से राम विलास, बसपा से किरन रमेश खटिक और कांग्रेस से बृजलाल खबरी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से मनोहर लाल करीब एक लाख वोटों से जीते थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन