इस नए लुक में नजर आए लालू के बेटे, योगी सरकार को दी ये चेतावनी

Published : Oct 27, 2019, 01:37 PM IST
इस नए लुक में नजर आए लालू के बेटे, योगी सरकार को दी ये चेतावनी

सार

लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव रविवार को यूपी वृंदावन पहुंचे। इस दौरान वो एक अलग लुक में नजर आए। ऐसा लग रहा था मानों वो पूरी तरह से कान्हा की भक्ति में डूब चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपावली और गोवर्धन पूजा के लिए वह बिहार से मथुरा-वृंदावन आए हैं। धनतेरस से ही तेज प्रताप ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया था। बता दें, इस साल होली पर भी तेज प्रताप 3 से 4 दिन तक मथुरा-वृंदावन में रुके थे।

मथुरा (Uttar Pradesh). लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव रविवार को यूपी वृंदावन पहुंचे। इस दौरान वो एक अलग लुक में नजर आए। ऐसा लग रहा था मानों वो पूरी तरह से कान्हा की भक्ति में डूब चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपावली और गोवर्धन पूजा के लिए वह बिहार से मथुरा-वृंदावन आए हैं। धनतेरस से ही तेज प्रताप ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया था। बता दें, इस साल होली पर भी तेज प्रताप 3 से 4 दिन तक मथुरा-वृंदावन में रुके थे।

अस्पताल जाकर जाना यात्रियों का हाल
वृंदावन पहुंचते ही सबसे पहले तेज सैय्या हॉस्पिटल में गए। यहां उन्होंने रमेश बाबा की ब्रज चौरासी कोस यात्रा में यमुना का पानी पीने से बीमार हुए यात्रियों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के अधीक्षक के के गुप्ता को इलाज में किसी प्रकार कोई कोताई नहीं बरतने की बात कही। तेजप्रताप के साथ पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा एवं वृन्दावनी फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन धनंजय कुमार भी मौजूद थे। 

लालू के बेटे ने योगी को दी ये चेतावनी
तेज प्रताप ने कहा, इस समय लोग यमुना का पानी नहीं, दिल्ली का केमिकल पी रहे हैं। साफ-सफाई के नाम पर धोखा दिया जा रहा। यात्रियों के स्‍नान और आचमन करने से ही बीमारियां फैल रही हैं। सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। अगर जल्द ही यमुना पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो रमेश बाबा के यमुना आंदोलन में कूद पड़ेंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

डिजिटल अरेस्ट से सावधान! नोएडा में बुजुर्ग दंपति ने गंवाए जीवनभर की कमाई के ₹58 लाख
Weather Forecast 22 August 2026: दिल्ली से यूपी-मध्य प्रदेश तक बारिश का दौर, इन 4 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट