नदी में नहाने गए चार परिवारों के बुझे इकलौते चिराग, मौज मस्ती कर रहे किशोरों की ऐसे आई मौत

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के एक गांव के चार किशोरों की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों गांव में हो रही पूजा में शामिल थे लेकिन कुछ देर बाद वहां से निकलकर चारों नहाने चले गए। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2022 10:24 AM IST

देहरादून: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गोगिना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के गोगिना में नहा रहे चार बच्चे डुब गए। तीन के शव को बरामद हो गए तो वहीं चौथे की खोजबीन जारी है। मौज मस्ती करने के साथ नहाने गए बच्चें नदी की गहराई में डूब गए। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार जिले के गोगिना गांव के चार बच्चे अभिषेक (15) पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला, अजय (14) पुत्र नारायण सिंह रौतेला, पंकज(14) पुत्र दुर्गा सिंह टाकुली, विक्रम (13) पुत्र नारायण सिंह दानू सोमवार दोपहर पास स्थित पर्थी रौला (गधेरे) में नहा रहे थे। 

हल्द्वानी में रहकर कर रहे थे पढ़ाई 
बताया जा रहा है कि अभिषेक, अजय और पंकज के शव बरामद हो गए हैं। विक्रम अभी लापता है। अभिषेक, अजय और पंकज हल्द्वानी में पढ़ाई करते थे। अभिषेक और अजय चचेरे भाई थे। गोगिना गांव में हुई घटना ने तीन परिवारों के इकलौते चिराग बुझा दिए। चौथे बेटे का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी खोजबीन की जा रही है। जान गंवाने वाले तीनों किशोर हल्द्वानी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और गर्मी की छुट्टी बिताने घर आए थे। एक साथ चार बच्चों के डूबने और तीन घरों के इकलौते चिराग बुझने की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। 

Latest Videos

तीन घंटें तक ग्रामीणों ने की खोजबीन
दरअसल सोमवार को गोगिना गांव के कालिका मंदिर में पूजा का कार्यक्रम था। सभी ग्रामीण मंदिर में चल रही पूजा के कार्यक्रम में व्यस्त थे। तभी चारों नहाने के लिए निकल गए और किसी को इस बात की जानकारी भी नहीं लगी। करीब तीन घंटे के बाद जब किशोरों को नहीं देखा गया तो गांव वालों के साथ परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पर्थी गधेरे की तरफ जाने की बात कही। यह सुनकर ही लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और सभी भागकर वहां पहुंचे। वहां पहुंचने पर गधेरे में एक किशोर पानी में पड़ा मिला। कुछ ग्रामीणों ने गधेरे में उतरकर उसे बाहर निकाला तो उसकी सांसें थम चुकी थी। इसके बाद बाकी किशोरों की खोजबीन शुरू की गई। उसी तालाब से दो और शव बरामद किए गए। घंटों प्रयास के बाद चौथे शव विक्रम को भी बरामद कर लिया गया है।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर
एक साथ तीन चार परिवार के दीपक बुझ जाने से पूरे गांव का माहौल बदल गया है। अभिषेक, अजय और पंकज की लाश देखने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां एक पल पहले पूजा का उत्साह और खुशियां थीं, वहीं अब चीख-पुकार और रुदन होने लगा। ग्रामीणों ने विक्रम को खोजने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक उसका पता चल गया। गोगिना के इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने घटना पर दुख प्रकट किया है। फर्स्वाण और ऐठानी ने डीएम विनीत कुमार से बात कर मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम गोगिना में ही कराने की मांग की है। 

गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर आया प्रशासन, हरिद्वार में तीन दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

ऋषिकेश: पिता के हाथों से फिसलकर पांच वर्षीय बालिका गंगा में बही, नहीं चल सका पता

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला