हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष के लेखपाल भाई को गोली से उड़ाया, सामने आई ये बातें

गोली लगने से घायल अनिल जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आवाज सुनकर तेरहवीं में शामिल होने आये ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में निजी वाहन से लोग अनिल को लेकर वाराणसी अस्पताल में पंहुच। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
 

Ankur Shukla | Published : Jan 14, 2020 12:18 PM IST

जौनपुर (Uttar pradesh)। भाजपा कार्यकर्ता के घर तेरहवीं में शामिल होने केराकत आए लेखपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह आजमगढ़ के हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष के भाई भी थे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना का कारण पुरानी रंजिश बता रही है। यह वारदात केराकत बम्बावन गांव के बगेरवा पुरवा में हुआ।

भाई के साथ मित्र के घर गया था लेखपा
थानागद्दी पुलिस चौकी के बम्बावन गांव के बगेरवा पुरवा में एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता बगेरवा पुरवा निवासी राजेंद्र प्रजापति के पिता की तेरहवीं थी। रिश्तेदार, मित्रों के साथ आस पास गांवों के लोग भी इकट्ठा हुए थे। राजेंद्र से मित्रता होने के चलते में आजमगढ़ के हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अशोक प्रजापति निवासी देवगांव आजमगढ़ अपने लेखपाल भाई अनिल प्रजापति समेत तीन भाइयों के साथ आए हुए थे। 

Latest Videos

ऐसे मारी गोली
कार्यक्रम में उनसे रंजिश रखने वाला श्लोक यादव गोपलापुर थाना देवगांव भी आया था। भोजन करने के बाद जब सभी लोग जाने लगे तो उसी दौरान श्लोक यादव ने पुरानी रंजिश से खुन्नस खाकर हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अशोक प्रजापति को लक्ष्य करके गोली चला दी। आगे होने की वजह से वह बच गए, लेकिन उनके पीछे पेशे से लेखपाल व उनके छोटे भाई अनिल प्रजापति (30) को गोली लग गई। 

तेरहवीं में मची भगदड़
गोली लगने से घायल अनिल जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। आवाज सुनकर तेरहवीं में शामिल होने आये ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में निजी वाहन से लोग अनिल को लेकर वाराणसी अस्पताल में पंहुच। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

आजमगढ़ में थे तैनात
अनिल प्रजापति पेशे से लेखपाल थे, जो चेंवार आजमगढ़ में पोस्टेड थे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने श्लोक यादव निवासी गोपालपुर थाना देवगांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh