फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी, सच सामने आने के बाद युवती के उडे़ होश, प्रेमी घर पहुंचकर कर दी पिटाई

Published : Mar 28, 2022, 02:25 PM IST
फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी, सच सामने आने के बाद युवती के उडे़ होश, प्रेमी घर पहुंचकर कर दी पिटाई

सार

फेसबुक पर प्रेम कहानी शुरू हुई लेकिन लड़की ने लड़का का सच जानने के बाद किनारा कर लिया। इस प्रेम कहानी का अंत होने की जानकारी पर उसका 3 बच्चों का सनकी प्रेमी भड़क उठा। घर पहुंचे सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जान से मारने की धमकी देते हुए परिवार के लोगों के सामने ही लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। दरअसल लड़का पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र की रहने वाली एक प्रेमिका लड़की फेसबुक पर एक 3 बच्चों के शादीशुदा बाप को अपना दिल दे बैठी। फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी के दौरान जब प्रेमिका लड़की को अपने प्रेमी की सच्चाई पता चली। तो प्रेमिका लड़की ने तीन बच्चों के प्रेमी पिता से किनारा कर लिया। फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी का जब लड़की का किनारा कर लिया तो इस प्रेम कहानी का अंत होने की जानकारी पर उसका 3 बच्चों का सनकी प्रेमी भड़क उठा। प्रेमिका के दूर होने की सच्चाई को 3 बच्चों का प्रेमी पिता सहन नहीं कर सका। जिसके बाद सनकी आशिक फेसबुक वाली प्रेमिका लड़की के घर जा पहुंचा। घर पहुंचे सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जान से मारने की धमकी देते हुए परिवार के लोगों के सामने ही लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। 

फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी, आशिक लड़के ने घर जाकर की पिटाई
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके में फेसबुक पर एक लड़की एक अनजान से दोस्ती कर बैठी। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती से अनजान लड़की ऐसे प्रेमी को अपना दिल दे बैठी जो पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता भी था। फेसबुक से दोनों के बीच शुरू हुई प्रेम कहानी धीरे-धीरे धधकती हुई प्रेम की आग में सुलगने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। इसी दरमियान फेसबुक पर दिल दे बैठी लड़की को जब ये पता चला कि जिस प्रेमी को वह फेसबुक पर अपना दिल दे बैठी है वह आशिक तो पहले से ही शादीशुदा और 3 बच्चों का बाप है। लड़की को फेसबुक प्रेमी की सच्चाई पता चलते ही उसने तीन बच्चों के शादीशुदा प्रेमी से किनारा कर लिया। 

सनकी आशिक को प्रेमिका द्वारा किनारा करने की बात नागवार गुजर गई। उसके बाद सनकी आशिक ने लड़की के घर पहुंच कर उसके माता-पिता के सामने ही जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई की। मौके पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसपर सनकी आशिक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। तो वहीं  लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया गया। वहीं लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी लड़के के खिलाफ मामले की जांच में जुटी है।

दोनों के बीच दोस्ती बदली प्रेम कहानी में 
फेसबुक पर प्यार में अंधी हुई लड़की को अपने सनकी आशिक तीन बच्चों के पिता की सच्चाई पता चलने के बाद प्रेमिका लड़की ने कहा कि उसकी 1 साल पहले ही फेसबुक अकाउंट पर युवक से बातचीत होना शुरू हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती बातचीत में बदल गई। जिसके बाद सिलसिला आगे बढ़ा और फेसबुक की दोस्ती दोनों के बीच प्रेम कहानी में बदल गई। इसी दरमियान दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए शादी कर एक दूजे के साथ रहने का मन बना लिया। लड़की ने कहा कि इस शादी के लिए उसने अपने माता-पिता को भी राजी कर लिया था। लड़की का आरोप है कि वह इस बात से अनजान थी कि उसका प्रेमी 3 बच्चों का बाप है। 

थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि लड़के के खिलाफ दी गई है तहरीर 
जिसके बाद उसके परिवार के लोग उसके फेसबुक प्रेमी युवक के घर शादी की बातचीत करने के लिए पहुंचे तो परिजनों को पता चला कि जिस लड़के से उनकी बेटी फेसबुक पर प्यार कर बैठी है। वह पहले से ही शादीशुदा हैं और 3 बच्चों का बाप है। लड़के के परिवार के लोगों द्वारा बताई गई इस बात के बाद लड़की के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में अपने घर पहुंचे और लड़की को सारे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। लड़की को सच्चाई का पता चलते ही लड़की ने तीन बच्चों के पिता से अपना किनारा कर लिया।

लड़की का आरोप है कि इसके बाद 3 बच्चों का बाप उसके घर पहुंचा और उसके परिजनों के सामने ही घर के अंदर घुस कर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करते हुए उसकी पिटाई करने लगा। वहीं इस पूरे मामले पर थाना देहली गेट थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा आरोपी लड़के के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की तरफ से मामले में कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा पार्षदों ने गोरखपुर में नो पार्किंग से उठी गाड़ी पर किया बवाल, कर्मचारियों को जमकर पीटा

सामूहिक विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को मिला 'बुलडोजर' , दूल्हे ने कहा- ये है सुरक्षा का प्रतीक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!