मिस कॉल से शुरू हुई लव स्टोरी, पति को छोड़कर ग्वालियर से फिरोजाबाद आई महिला, महीनों बाद खुला ये राज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली एक महिला की मिस कॉल आने के बाद यूपी के फिरोजाबाद के युवक से दोस्ती हो गई। उसके बाद महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर एक माह पहले फिरोजाबाद आ गई। खोजबीन के बाद पता चला कि उसने युवक से शादी कर ली है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2022 6:00 AM IST

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अभी तक फेसबुक, व्हाट्सएप में दोस्ती होने के बाद युवक-युवती शादी कर लेते है लेकिन एक मिस कॉल से प्रेम कहानी शुरू होती है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि महिला के दो बच्चे भी है। प्रेमी के लिए महिला ने बच्चों और पति को छोड़ दिया और उसके बाद एक महीने पहले फिरोजाबाद आ गई। फिर युवक से शादी कर उसी के साथ रहने लगी। घरवालों ने महिला की खोजबीन शुरू की और नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। 

पांच महीने मिस कॉल से शुरू हुई दोस्ती
महिला की तलाश करते हुए सोमवार रात मध्य प्रदेश पुलिस ने मोहल्ला शांतिनगर में दबिश देकर महिला को बरामद किया, जबकि उसका प्रेमी भाग गया। महिला मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाना माधोपाल क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने बताया कि पांच महीने पहले उसके फोन पर मिस कॉल आई थी और युवक से बात हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई। महिला युवक के प्यार में इतनी अंधी हो गई कि 16 सितंबर को अपने दोनों बच्चों व पति को छोड़कर फिरोजाबाद आ गई।

Latest Videos

विधि-विधान से दोनों ने कर ली थी शादी
युवक महिला को अपने साथ शहर के रसूलपुर थाना क्षेत्र को मोहल्ला शांतिनगर में ले गया। दोनों ने विधि-विधान से शादी कर ली और महिला युवक के साथ उसकी पत्नी बनकर रहने लगी। दूसरी ओर महिला के लापता होने से उसके पति ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि महिला फिरोजाबाद में है। उसके बाद सोमवार की रात को मध्य प्रदेश पुलिस महिला के पति को लेकर रसूलपुर थाने पर पहुंची। उसके बाद महिला को दबिश देकर बरामद कर लिया। इसको लेकर थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि महिला को मध्य प्रदेश पुलिस बरामद कर ले गई है। दोनों ने यहां शादी कर ली थी और महिला युवक की पत्नी बनकर रह रही थी। 

दो दिनों तक दिल्ली जा रही युवती से गाजियाबाद में हुआ गैंगरेप, गुप्तांगों में रॉड डालकर बोरी में भरकर फेंका

पुलिस को देख बाइक छोड़कर भागने लगा महिला टीचर से गैंगरेप का आरोपी इमरान, मुठभेड़ के बाद ऐसे किया गया गिरफ्तार

Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts