बस्ती में 10 साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, युवक ने फेसबुक पर बताया पूरा मामला

Published : Sep 20, 2022, 06:01 PM IST
बस्ती में 10 साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, युवक ने फेसबुक पर बताया पूरा मामला

सार

यूपी के बस्ती जिले में एक 26 वर्षीय युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने फेसबुक पर 4 मिनट की वीडियो भी डाला है। इस वीडियो में युवक ने अपने मरने का कारण बताया है। 

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्यार में धोखा खाए एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। 26 वर्षीय युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। सुसाइड से पहले युवक ने फेसबुक पर एक 4 मिनट का वीडियो भी बनाया है। बनाए गए वीडियो में मृतक युवक ने अपने मरने का कारण बताया है। उसने बताया कि दूसरे समुदाय की लड़की से उसका अफेयर चल रहा था। लेकिन उसकी प्रेमिका ने उसे छोड़कर किसी और का साथ पकड़ लिया। इसके बाद वह युवक को परेशान करती थी। जिस कारण वह अपनी जान दे रहा है। यह घटना परशुरामपुर थाना क्षेत्र के आरजानीपुर गांव की है। 

पिता की है ऑटो पार्ट्स की दुकान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील कुमार मौर्य के पिता की परशुरामपुर बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। वह अपने पिता के काम में उनका सहयोग करता था। बीते सोमवार की दोपहर सुनील अपनी दुकान से अरजानीपुर गांव किसी काम के चलते गया था। सुनील ने अपने पिता को बताया था कि वह गोदाम में कुछ सामान लेने जा रहा है। लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके पिता राम जनक मौर्य ने दुकान पर काम करने वाले एक युवक को उसके बारे में पता करने के लिए गोदाम पर भेजा। युवक ने गोदाम पर जाकर कई बार जरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस बात की जानकारी युवक ने सुनील के पिता को दी। जिसके बाद सुनील के पिता राम जनक मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह गोदाम का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। 

गोदाम में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली
राम जनक ने देखा कि मृत अवस्था में उनका बेटा वहां पर पड़ा था और उसके सिर पर गोली लगी थी। शव के बगल में ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी। इस दौरान पता चला कि युवक ने मरने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में उसने कहा कि वह जो भी कर रहा है वह अपनी मर्जी से नहीं कर रहा है। बल्कि उसे यह करने के उकसाया जा रहा है। दूसरे समुदाय की लड़की से उसका 10 सालों से अफेयर चल रहा था। सुनील ने वीडियो में बताया कि उस लड़की को मैंने पढ़ाया, लिखाया और उसकी सभी ख्वाहिशें पूरी कीं उसी ने प्यार और शादी के नाम पर उसका शोषण किया।

प्रेमिका पर लगाया गंभीर आरोप
सुनील ने आरोप लगाते हुए कहा कि नोएडा के एक लड़के से उसका अफेयर शुरू हो गया और इसके बाद वह सुनील को नजरअंदाज करने लगी। वह शादी के लिए भी मना करने लगी। दूसरे युवक से अफेयर के बाद वह कहने लगी कि तुम हिंदू हो इसलिए वह मुझसे शादी नहीं कर सकती। अब दोनों मिलकर उसे मारना चाहते हैं। आज नहीं तो कल मैं मारा जाऊंगा, इसलिए मैं खुद ही अपनी जान दे रहा हूं। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वीडियो में मृतक ने जिस लड़की का उसने जिक्र किया है उससे भी मामले की पूछताछ की जाएगी।

बस्ती: घर में युवती को अकेला पाकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!
ई-चालान इंटीग्रेशन से UP में सड़क सुरक्षा मजबूत, 17 जिलों में शुरू हुई प्रक्रिया