पेड़ के नीचे श्रृंगार का सामान, ऊपर फंदे पर झूल रहा था कपल...दोनों की जाति एक फिर क्यों किया सुसाइड?

Published : Sep 03, 2022, 07:12 PM IST
पेड़ के नीचे श्रृंगार का सामान, ऊपर फंदे पर झूल रहा था कपल...दोनों की जाति एक फिर क्यों किया सुसाइड?

सार

कानपुर देहात में समाज और परिजनों के विरोध के चलते प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि आत्महत्या से पहले दोनों ने शादी की थी।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के बाहर नीम के पेड़ पर दोनों के शव लटकता देख गांव में हड़कंप मच गया है। गांव में चर्चा है कि दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन समाज और परिजनों के विरोध के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के तारनपुरवा गांव की है।

परिजन शादी का कर रहे थे विरोध
मृतक लड़का और लड़की एक ही गांव के निवासी थे और दोनों की जाति भी एक थी। दोनों के बीच में कई सालों से प्रेम-प्रंसंग चल रहा था। लड़का एक पैर से विकलांग था। जिस कारण गांव के लोग उसका मजाक उड़ाते थे और उसके प्रेम-प्रंसंग का भी विरोध करते थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जब दोनों के शवों को पेड़ से लटकते देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहास पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। लेकिन इसके बाद भी हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

आत्महत्या से पहले की शादी
सीओ आशापाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तारनपुर गंभीरा में 22 साल के लड़के और 20 साल की लड़की के शव पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस गांव और दोनों के परिजनों से मामले की पूछताछ कर रही है। परिजनों के विरोध के चलते प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि पेड़ के नीचे से श्रृंगार का सामान चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि भी पड़ा मिला है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पहले शादी की है और फिर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। क्योंकि मृतका गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ियां पहने हुए थी।

कानपुर: निकाह में बैंड-बाजा और आतिशबाजी होने पर जिम्मेदार होंगे काजी, पैनल का किया गया गठन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में 5 नाबालिग लड़कियों पर पुलिस ने क्यों दर्ज किया FIR? मामला संगीन है...
Kanpur Weather Today: कानपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में गर्म और रात में हल्की ठंड