परिवार के लोग कर रहे थे प्यार का विरोध, चार दिन से गायब थे प्रेमी युगल, अब सामने आई ये कहानी

Published : Mar 16, 2020, 03:38 PM IST
परिवार के लोग कर रहे थे प्यार का विरोध, चार दिन से गायब थे प्रेमी युगल, अब सामने आई ये कहानी

सार

प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मौके पर लड़की के परिवारजन भी नहीं पहुंचे। लापता होने के बाद भी पुलिस को सूचना न देना आदि कारणों से गांव में हत्या की चर्चा भी हो रही है।

बाराबंकी (Uttar Pradesh)। लापता प्रेमी युगल की संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव जंगल में पेड़ के नीचे पड़े मिले और दोनों के गले में फंदा कसा हुआ था। पुलिस हत्या-आत्महत्या को लेकर उलझी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारजन ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। बता दें कि रिश्तेदारी के कारण दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे।

यह है मामला
कोठी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी विशंभर के पुत्र देवेंद्र कुमार वर्मा (18) और लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी राम किशोर वर्मा की पुत्री चांदनी उर्फ रजनी (17) एक दूसरे से प्यार करते थे। देवेंद्र के पिता विशंभर के मुताबिक आपस में रिश्तेदारी होने के कारण वह लोग इस संबंध के विरोध में थे। कुछ दिन पूर्व ही देवेंद्र कई दिन तक रजनी के घर रहकर आया था। 

चार दिन से थे लापता
दोनों घर से चार दिन से लापता थे। दोनों का शव गांव से करीब एक किमी बाहर जंगल में कोटवा गांव के नाले में लगे एक पेड़ के नीचे मिला। चांदनी के गले में दुपट्टे का और देवेंद्र के गले में मफलर का फंदा कसा हुआ था।

ऐसे हुई जानकारी
खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव देख परिजन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने मिट्टी के सैंपल लिए और फोटो लिए व अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग में जान देने का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिली है। 

घटना को लेकर चर्चाएं
प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मौके पर लड़की के परिवारजन भी नहीं पहुंचे। लापता होने के बाद भी पुलिस को सूचना न देना आदि कारणों से गांव में हत्या की चर्चा भी हो रही है।

पुलिस जता रही ये आशंका
पुलिस को आशंका है कि दोनों ने फंदा कसकर पेड़ की डाल की दोनों तरफ लटके, जिससे मोफलर टूट गया और दोनों जमीन पर गिर गए, लेकिन दोनों का गला कस गया। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी! वीडियो वायरल, आखिर क्या है पूरा मामला?
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी