दुष्कर्म के आरोपी को शादी की शर्त पर मिली जमानत, हाईकोर्ट ने कहा- पीड़िता और जन्मी बच्ची को दे ये अधिकार

Published : Oct 15, 2022, 11:56 AM IST
दुष्कर्म के आरोपी को शादी की शर्त पर मिली जमानत, हाईकोर्ट ने कहा- पीड़िता और जन्मी बच्ची को दे ये अधिकार

सार

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दुष्कर्म के आरोपी को शादी की शर्त पर जमानत दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने रिहाई के 15 दिनों के अंदर पीड़िता से शादी करने और उसकी बच्ची को बेटी का दर्जा देने की शर्त पर यह आदेश दिया है। 

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को शादी की शर्त पर जमानत दी है। कोर्ट ने आरोपी को 15 दिन के अंदर पीड़िता से शादी करने के साथ-साथ उसकी बच्ची को स्वीकारने करने की शर्त पर यह यह आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि जेल से बाहर आने के बाद जल्द से जल्द दुष्कर्म पीड़िता से आरोपी 15 दिन के अंदर शादी रजिस्टर्ड करे। इसके साथ ही आरोपी विवाह संपन्न होने की तिथि से एक माह की अवधि के भीतर उपयुक्त अधिकारी के समक्ष इसे पंजीकृत कराए। इन सबके अलावा पीड़िता और उसकी बच्ची को बतौर पत्नी और बेटी को सभी अधिकार देगा। यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने आरोपी मोनू की जमानत अर्जी पर दिया है। 

पिता और बेटी ने कोर्ट के समक्ष रखी थी शादी की मांग
कोर्ट के द्वारा सुनाए गया मामला लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाने का है। बीते 10 अक्टूबर को पीड़िता अपने पिता के साथ कोर्ट में पेश हुई थी। कोर्ट के सामने दोनों (पिता और पीड़िता) ने कहा कि अगर आरोपी हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह करे और उस विवाह को रजिस्टर्ड कराए तो उनको कोई आपत्ति नहीं है। इसी के बाद जज ने फैसला सुनाते समय हर किसी की बात को ध्यान में रखते हुए दिया है। आरोपी मोनू के खिलाफ पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के साथ-साथ दुष्कर्म करने समेत पॉक्सो के मामले दर्ज हैं। पीड़िता की उम्र 17 साल है और इस वारदात के बाद पीड़िता ने बच्ची को भी जन्म दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपी का कहना है कि वह पीड़िता से शादी के लिए तैयार है। उसको जैसे ही जेल से रिहा होगा तो शादी करने के साथ-साथ रजिस्टर्ड भी कराएगा। 

जानिए हाईकोर्ट ने अपने फैसले में क्या कुछ कहा
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपने फैसले में यह भी कहा कि आरोपी शादी पूरी होने की तारीख से 1 महीने के अंदर अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराए। आरोपी शादी के बाद पीड़िता और उसकी बच्ची को बतौर पत्नी और बेटी का अधिकार दे, जिसकी वह हकदार हैं। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए दिया है। कोर्ट ने शर्तों के साथ आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही आरोपी पर निचली अदालत में सभी मुकदमे चलते रहेंगे।

कानपुर में मासूम की हत्या कर शव को शौचलय में फेंका, 3 दिन से लापता बेटे को इस हालत में देख परिजन हुए हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Womens Bill के वक्त महिला सांसदों का अलग अंदाज, कंगना से जया बच्चन तक
UP में ‘आग उगल रहा’ सूरज! 44°C पार पारा, ये शहर बना सबसे गर्म, जानिए कब मिलेगी राहत?