सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के ICU में वेंटिलेटर पर रखा, शिवपाल यादव- 24 घंटे अहम

स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी है। रातभर डायलिसिस के बाद भी अभी तक आराम नहीं मिला है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 3, 2022 5:57 AM IST / Updated: Oct 03 2022, 01:33 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को गुरुवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी तबीयत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार रविवार की रात डायलिसिस करने के बाद भी सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। उनकी हालत पहले की तरह ही गंभीर बनी हुई है और उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। पिता को देखने के लिए रविवार को ही बेटे अखिलेश यादव और छोटी बहू अपर्णा यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। उसके बाद मुलायम के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव और छोटा बेटा प्रतीक यादव भी अस्पताल पहुंच चुके है। शिवपाल यादव ने कहा कि अगले 24 घंटे अहम है।

सपा नेता मुलायम का रविवार से ही आईसीयू में इलाज चल रहा है, जहां पर डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। रात में तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उनकी डायलिसिस भी की गई। ऐसा बताया जा रहा है कि संक्रमण पूरे शरीर में फैलने की वजह से डायलिसिस की गई। रविवार रात 10 बजे से शुरू हुई डायलिसिस सोमवार सुबह तक चली। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर नरेश त्रेहान और सुशीला कटारिया की देखरेख में इलाज हो रहा है। 

सपा नेता मुलायम इन बिमारियों से हैं ग्रसित
मुलायम सिंह को यूरिन इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और रक्तचाप की शिकायत के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार अगले कुछ घंटे काफी नाजुक है। तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार का गुरुग्राम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्हें एक महीने पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना है। इसके साथ ही राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु राम से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।

पोती अदिति ने ट्वीट कर लोगों से कहा- मंगल कामना करें
इस बीच पोती अदिति यादव ने मेदांता में इलाज के दौरान की तस्वीर जारी है। इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि वे दादा जी के अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से मंगल कामना करें। इस तस्वीर में मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती हैं। पूरे राज्य में सपा संस्थापक के स्वास्थ्य को लेकर दुआएं की जा रही है। अलग-अलग शहरों में पार्टी के कार्यकर्ता पूजा-अर्चना के साथ हवन कर रहे है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में भी कहा गया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सपा कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की गई है कि वे गुरुग्राम स्थित अस्पताल में बाहर ना जमा हों। सपा नेता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देती रहेगी।

Kanpur Accident: कोरथा की रूह कंपा देने वाली तस्वीरें, 3 घरों ने खोया चिराग, एक साथ दफनाए गए 13 बच्चे

Read more Articles on
Share this article
click me!