लखनऊ कैंट सीट रिजल्ट अपडेट 2022: योगी के मंत्री ब्रजेश पाठक ने खिलाया कमल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय

Published : Mar 10, 2022, 09:28 AM ISTUpdated : Mar 10, 2022, 04:30 PM IST
लखनऊ कैंट सीट रिजल्ट अपडेट 2022: योगी के मंत्री ब्रजेश पाठक ने खिलाया कमल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय

सार

लखनऊ कैंट (Lucknow Cantonment) से उम्मीदवार ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) का जन्म 25 जून 1964 को हरदोई जिले के मल्लावा कस्बे के मोहल्ला गंगाराम में हुआ था। ब्रजेश पाठक ने कानून की पढ़ाई की है। राजनीति की शुरुआत अपने छात्र जीवन से की है। 1989 में वह लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) छात्र संघ के उपाध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद 1990 में वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे।

लखनऊ. कैंट सीट से प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने यूपी चुनाव 2022 में जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने तकरीबन 40 हजार वोटों के अंतर से यह जीत हासिल की है। उत्‍तर प्रदेश की राजनीत‍ि (Uttar Pradesh) में ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) एक बड़ा नाम हैं। प्रदेश की स‍ियासत में बड़ा ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले ब्रजेश पाठक यूपी बीजेपी में कद्दावर नेता के साथ ही योगी सरकार (Yogi Government) कैब‍िनेट मंत्री भी हैं। भाजपा ने इस बार उन्हें लखनऊ कैंट से टिकट दिया है। ब्रजेश पाठक 2017 चुनाव में लखनऊ मध्य से जीते थे। इस सीट पर चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान हुआ है।    

कौन हैं ब्रजेश पाठक
ब्रजेश पाठक का जन्म 25 जून 1964 को हरदोई जिले के मल्लावा कस्बे के मोहल्ला गंगाराम में हुआ था। ब्रजेश पाठक ने कानून की पढ़ाई की है। राजनीति की शुरुआत अपने छात्र जीवन से की है। 1989 में वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद 1990 में वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। 2002 के विधानसभा चुनाव में मल्लावां विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और 130 वोटों के करीबी अंतर से चुनाव हार गये थे। 

ब्रजेश पाठक 2004 में कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में वह बसपा के  टिकट पर उन्नाव संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए। 2009 में मायावती ने ब्रजेश पाठक को राज्यसभा भेज दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में ब्रजेश पाठक उन्नाव लोकसभा सीट से दूसरी बार मैदान में थे, लेकिन मोदी लहर में वह यह चुनाव हार गए। 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ब्रजेश पाठक बीजेपी में शामिल हो गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें लखनऊ सेंट्रल विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। यहां से जीत दर्ज कर वो वह पहली बार व‍िधानसभा पहुंचे और बीजेपी की सरकार बनने के बाद उन्हें कानून मंत्री बनाया गया।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं ब्रजेश पाठक
2022 में दिए गए हलफनामे के अनुसार, ब्रजेश पाठक के पास कुल 10 करोड़ रुपए की संपत्ति है। चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में ब्रजेश पाठक ने अपनी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें से 3 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 7 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। ब्रजेश पाठक पर आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके ऊपर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं। 

विधानसभा के फैक्ट्स
कुल मतदाता- 3.85 लाख (अनुमानित)
वर्तमान विधायक- सुरेश चंद्र तिवारी
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी

कौन-कौन हैं मैदान में
भाजपा- ब्रजेश पाठक
कांग्रेस- दिलप्रीत सिंह
सपा- राजू गांधी
बसपा- अनिल पांडेय

UP Chunav 2022 Result: योगी के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से मैदान में हैं भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर, जानें रिजल्ट

UP Chunav 2022 Result: विपक्ष पर हमलावर हुए केशव प्रसाद, कहा- जनता जीत रही गुंडागर्दी हार रही

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चार्जिंग स्टैंड की आड़ में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 30 हजार शीशियां बरामद
बात-बात पर FIR? नेहा सिंह का नया वीडियो आग की तरह फैल रहा सोशल मीडिया पर