महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, लाठीचार्ज के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Published : Apr 07, 2022, 06:04 PM IST
महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, लाठीचार्ज के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

सार

लखनऊ में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर ईको गार्डन ले जाया गया। इस दौरान वहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की भी मौजूदगी देखने को मिली। 

लखनऊ: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर महंगाई के विरोध प्रदर्शन के क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन भिड़ंत के पश्चात लाठीचार्ज हुआ, उसके बाद प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महंगाई के विरोध में चरणबद्ध अभियान चला रही है उसी के तीसरे चरण में प्रदेश मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना व विधायक वीरेंद्र चौधरी ,पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से राजभवन के लिए निकले लेकिन बीच में ही प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की गई इस दौरान कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बहस हुई।

गिरफ्तार कर ईको गार्डन ले जाए गए कांग्रेस नेता
प्रदर्शन में नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भाजपा सरकार मंहगा तेल और रसोई गैस बेच रही है, लोग बेरोजगारी और आय न बढ़ने से परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार अपना खजाना भरती जा रही है पूरा देश मंहगाई से परेशान है लेकिन भाजपा को जनता के प्रति कोई मानवीय संवेदना नही है। कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग से आगे जाने पर प्रशासन द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आयीं हैं। राजभवन जाने की जिद में अड़े कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डन ले जाया गया, जहां कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपति महोदय को राज्यपाल के माध्यम से मंहगाई कम करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

'लोक कल्याण की भावना से हटकर काम कर रही भाजपा'
वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लोक कल्याण की भावना से हटकर काम कर रही है। कीमतें लगातार बढ़ने से आम जनमानस महंगाई से बेहाल है, जिसका परिणाम देश की जनता महंगाई के रूप में भुगत रही है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जब डीजल एवं पेट्रोल कीमतें 55-60 रूपये प्रतिलीटर थीं तब भाजपा के नेता सड़कों पर महंगाई का रोना रोते थे। और आज जनता 105 रूपये में पेट्रोल एवं 100 रूपये में डीजल खरीद रही लेकिन भाजपा के नेता महंगाई पर बोलने को तैयार नहीं।

'जनता को लूटकर भरा जा रहा खजाना'
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझ जनता पर बढ़ाती जा रही है। आम जनमानस की आय घट रही है। लेकिन सरकार महंगा डीजल पेट्रोल रसोई गैस बेचकर जनता को लूट कर अपना खजाना भर रही है। प्रदर्शन और गिरफ्तार होने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं तौकीर आलम, नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश उपाध्यक्ष/विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला आदि लोग मौजूद रहें। 

पूर्व मंत्री हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की तैयारी, परिवार भी है फरार

पेट्रोल पंप पर लूट की घटना का दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र