डांसिग क्वीन सपना चौधरी के खिलाफ क्यों जारी हुआ था अरेस्ट वारेन्ट

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी सोमवार को लखनऊ पहुंच चुकी हैं। ऐसे में वह मंगलवार को लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। सपना चौधरी पर धोखाधड़ी और विश्वासघात करने का मामला कोर्ट में चल रहा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 6, 2022 4:56 AM IST / Updated: Sep 06 2022, 10:31 AM IST

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में मंगलवार को सपना चौधरी आत्म-समर्पण कर सकती है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम सपना लखनऊ पहुंच गई हैं। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। सपना चौधरी के खिलाफ एक डांस कार्यक्रम को रद्द करने और टिकट का पैसा वापस नहीं करने का आरोप लगा था। जिसके तहत लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। 

कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख
बीते 22 अगस्त को सपना को कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होना था। लेकिन सपना कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थीं और न ही उनकी ओर से इस बात की जानकारी कोर्ट को दी गई थी। जिस पर कोर्ट ने अपनी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की डेट निर्धारित की है। 14 अक्टूबर 2018 में उप निरीक्षक फिरोज खान ने उनके खिलाफ शहर के आशियाना थाने में शिकायत दर्ज की थी। 

Latest Videos

धोखाधड़ी करने का है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2018 में सपना चौधरी ने एक इवेंट में परफॉर्म नहीं किया था। इवेंट के लिए आयोजकों ने सपना को एडवांस में रुपए भी दिए थे। कार्यक्रम रद्द होने के बाद आयोजकों ने सपना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन्होंने इवेंट भी परफॉर्म नहीं किया और जो पैसे उन्हें दिए गए थे, वह पैसे भी वापस नहीं किये। इस मामले में डांसर सपना को आयोजकों ने अदालत तक घसीटा। अब जल्द ही उन्हें लखनऊ की एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा।

पहले भी कई बार दर्ज हो चुका है केस
धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप सपना चौधरी पर पहली बार नहीं लगा है। इससे पहले 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी सपना के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात करने के मामले में केस दर्ज किया था। जिसमें सपना की मैनेजमेंट करने वाली एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ने उनकी मां, भाई और सपना सहित अन्य कई लोगों पर धोखाधड़ी और विश्वासघात के साथ ही पैसों की हेराफेरी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें गई बढ़, लखनऊ की ACJM कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया