डांस के बीच ही नशे में धुत 150 लोगों के बीच चलने लगे लात-घूसे, जानिए आखिर कैसे शुरू हुआ विवाद

Published : May 07, 2022, 01:21 PM IST
डांस के बीच ही नशे में धुत 150 लोगों के बीच चलने लगे लात-घूसे, जानिए आखिर कैसे शुरू हुआ विवाद

सार

लखनऊ की समिट बिल्डिंग में चल रहे क्लब पर विभूतिखंड पुलिस की ओर से लगाम लगाने को लेकर की जा रही कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। बूम बाक्स क्लब से मारपीट का एक वीडियो फिर सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। 

लखनऊ: समिट बिल्डिंग एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। यहां बूम बॉक्स बार में देर रात जमकर लात-घूसे चले। यह घटना उस दौरान सामने आई जब लड़के और लड़कियां डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच लड़की की छेड़खानी को लेकर शुरू हुई कहासुनी विवाद में तब्दील हो गई। इसके बाद जमकर लात-घूसे चलने लगे। लोगों ने बताया कि यहां समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रात में 1 बजे शराब परोसी जा रही थी। 

मारपीट के बाद मच गई भगदड़
शराब पीकर तकरीबन 150 से ज्यादा लड़के-लड़कियां वहां डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी लड़के ने लड़की को छेड़ दिया। दोस्तों ने इस बात का विरोध किया तो विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते जमकर लात-घूसे चलने लगे। मारपीट के बाद वहां भगदड़ मच गई। 

 

वायरल वीडियो से हो रही लड़कों की पहचान
मामले को लेकर विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो बार बंद हो चुका था। लोग जा भी चुके थे। हालांकि शनिवार को अचानक ही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो लगा। वीडियो के आधार पर मौजूद लड़कों की पहचान करवाई जा रही है। घटना को लेकर बार संचालक से भी पूछताछ हो रही है। 

पहले भी विवादों में रही है समिट बिल्डिंग
गौरतलब है कि समित बिल्डिंग पहले भी विवादों में रह चुकी है। यहां 16 अप्रैल की रात जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट बार के अंदर नशे में धुत बाउंसर और मैनेजर के बीच हुई। आरोप था कि बाउंसर ने अपने ही मैनेजर को पेन से गोद डाला। इसके बाद फिर समिट बिल्डिंग में चाकूबाजी हुई। इस मामले में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

शादी के दो साल बाद युवक ने लगाई फांसी, जानिए क्यों सुसाइड नोट में मां से मांगी माफी और लिखा पत्नी न देखे चेहरा

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी के लिए पहुंची टीम, जमकर हुई नारेबाजी के बाद पुलिस ने भीड़ को हटाया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता