लखनऊ: तेंदुए ने किशोर को बनाया अपना निवाला, खेत में मिला शव, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल

लखनऊ के बलरामपुर स्थित एक गांव में किशोर को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। इस दौरान किशोर अपने ताऊ के घर खाना खाने जा रहा था। किशोर की लाश पास के ही खेत से मिली है। उसके शरीर पर खंरोच और पंजे के निशान हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 9, 2022 9:25 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बलरामपुर में एक किशोर को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। किशोर घर से निकल कर अपने ताऊ के घर खाना खाने जा रहा था। ताऊ के घर पहुंचने से पहले सड़क किनारे बैठे तेंदुए ने अमन चौधरी को उठा ले गया। बताया जा रहा है कि किशोर के पिता कहीं बाहर रहते हैं। अमन के शरीर पर पंजे के निशान मिले हैं। उसके सिर पर भी चोट लगी है। यह घटना पचपेड़वा के विशुनपुर कोडर गांव की है। किशोर के जमीन पर घसीटने का भी निशान दिखा है।

किशोर को तेंदुए ने बनाया शिकार
मृतक अमन की मां शशिकला के अनुसार, अमन के ताऊ शिव सागर के घर पर मेहमान आए थे। अमन भी अपने ताऊ के घर खाना खाने जा रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 8 बजे के करीब अमन घर से निकला था। जब काफी देर तक वह उनके घर नहीं पहुंचा तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरुकर दिया। शशिकला ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर किशोर की चप्पल और टॉर्च जली हुई पड़ी मिली। यह देख परिजन जोर-जोर से उसको नाम से पुकारने लगे। कुछ दूर आगे बढ़ने पर खेत में अमन का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव देख स्वजन रोने लगे। स्थानीय लोगों ने टॉर्च की रोशनी में आसपास खेत में खोज कि लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। 

पुलिस को दी गई मामले की जानकारी
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक की बड़ी बहन ने बताया कि उसके पिता रोजगार के चलते गांव से बाहर रहते हैं। उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना और क्षेत्राधिकारी कुवंर प्रभात सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक अमन के परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली। एसपी के अनुसार, किशोर की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि रात में ही घटनास्थल का जायजा लिया गया था और फॉरेस्ट की टीम कैंप कर रही है।

गांव में है दहशत का माहौल
रेंजर कोटेश त्यागी ने कहा कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ है या कोई और, इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। गांव के लोगों से सजग और सतर्क रहने की अपील की गई है। बता दें कि विशुनपुर कोड़र सोहेलवा जंगल से सटा है। गांव निवासी पंचम गौतम ने बताया कि दो दिन पहले बेलभरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर तेंदुआ ने नीलगाय पर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा कि गाय का अवशेष देखकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

आई मिस यू पापा..लिखकर ट्रेन के आगू कूद गई 9वीं की छात्रा, सुसाइड नोट में मौसी का भी किया जिक्र

Share this article
click me!