लखनऊ:  माफिया मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल को लगा बड़ा झटका, कुर्क की गई 8 करोड़ की संपत्ति

Published : Dec 17, 2022, 03:02 PM IST
लखनऊ:  माफिया मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल को लगा बड़ा झटका, कुर्क की गई 8 करोड़ की संपत्ति

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को माफिया मुख्तार अंसारी की 8 करोड़ की संपत्ति को कर्क किया गया है। बता दें कि डीएम के आदेश के बाद गाजीपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। यह प्रॉपर्टी उसकी मां व बहन के नाम दर्ज थीं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जहां एक ओर संगठित अपराधों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सफेदपोश अपराधियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की भी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। मुख़्तार अंसारी पर दर्ज मामलों में लगातार मजबूत पैरवी होने के अलावा उनके परिवार और करीबियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि शनिवार को गाजीपुर से बसपा सांसद और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पर भी कार्रवाई की गई।

8 करोड़ के आसपास है प्रॉपर्टी की कीमत
लखनऊ के हजरतगंज थाने के डालीबाग स्थित दो प्लॉटों को गाजीपुर पुलिस ने मुनादी पिटवाकर कुर्क कर दिया। बताया जा रहा है कि जब्त की गई संपत्ति करोड़ों की है। जिले के डीएम के आदेश के बाद शनिवार की सुबह पुलिस लखनऊ पहुंची थी। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लखनऊ के बेहद पॉश इलाके डालीबाग में यह प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 8 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। बता दें कि कुर्क की गई प्रॉपर्टी के बगल में एक आलीशान बंगला भी था। वह बंगला माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम पर था। उसे भी गाजीपुर पुलिस ने कुर्क कर दिया था। 

ED की रिमांड पर है मुख्तार
बता दें कि आलीशान बंगले के बगल में एक खाली प्लॉट है। उसकी कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है, उसे ही शनिवार को कुर्क किया गया है। बीते गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज पांच मामलों में दोषी करार देते हुए मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई जाने के साथ 5 लाख का जुर्माना लगाया गया था। वहीं मुख्तार के गुर्गे भीम सिंह को भी यही सजा सुनाई गई है। फिलहाल मुख्तार अंसारी प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में हैं। बीते गुरुवार को मुख्तार की रिमांड का पहला दिन था। बताया गया था कि बीते 9 घंटे में मुख्तार से करीब 800 सवाल किए गए थे।

हत्या के मामले में रिटायर्ड DIG की पत्नी गिरफ्तार, भाजपा की महिला नेता को जान से मारने की रची थी साजिश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता