UP पुलिस का कारनामा, ट्रेक्टर ड्राइवर से कुछ ऐसे ली 40 रुपए की रिश्वत

Published : Sep 30, 2019, 04:37 PM ISTUpdated : Sep 30, 2019, 07:16 PM IST
UP पुलिस का कारनामा, ट्रेक्टर ड्राइवर से कुछ ऐसे ली 40 रुपए की रिश्वत

सार

यूपी की राजधानी में पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से 40 रुपए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले में आरोपी एक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी की राजधानी में पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से 40 रुपए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले में आरोपी एक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि रिश्वत लेने वाले हेड कांस्टेबल सहित एक चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला
मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र के घैला पुलिस चौकी के पास का है। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली चालक से हेड कांस्टेबल योगेश सिंह द्वारा 40 रूपए वसूली का वीडियो सामने आया। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इसकी जांच सीओ अलीगंज स्वतंत्र सिंह से कराई। जांच में ये बात साबित हुई कि हेडकांस्टेबल योगेश सिंह ने ट्रैक्टर चालक से 40 रुपए लिए थे। 
"

एसएसपी ने की ये कार्रवाई
सीओ अलीगंज ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी लखनऊ को सौंपी। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण न कर पाने के मामले में इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही वाहनों से अवैध वसूली के मामले में चौकी इंचार्ज घैला धर्मेंद्र सिंह और  हेडकांस्टेबल योगेश सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। यही नहीं, सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि, भ्रष्टाचार जैसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य, सामाजिक वानिकी और क्लीन एयर प्रोजेक्ट को बढ़ावा
UP Sports Budget 2026-27: हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 170 करोड़ से खेल यूनिवर्सिटी और ग्रीनपार्क स्टेडियम अपग्रेड