श्याम बन सलमान ने किशोरी को अगवा कर किया रेप, फिर चाकू की नोक पर पढ़ाया निकाह, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा में रहने वाले मुस्लिम युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसको अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि चाकू की नोंक पर किशोरी से जबरन आरोपी ने निकाह किया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2022 4:40 AM IST / Updated: Nov 24 2022, 10:25 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लखनऊ के पारा निवासी सलमान ने अपना नाम बदलकर श्याम रख लिया। इसके बाद उसने वहीं पास में रहने वाली एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर उसको अगवा कर लिया। बता दें कि करीब 10 दिन पहले किशोरी को सलमान ने अगवा कर हरियाणा के मकान में बंधक बना कर रखा। वहां पर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि सलमान ने चाकू की नोक पर किशोरी से निकाह कर लिया। वहीं किशोरी के परिजनों ने पारा थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सर्विलांस सेल की टीम की मदद से हरियाणा में दबिश दी।

नाम बदलकर की थी दोस्ती
पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपी बजरंगा बिहार का रहने वाला है। एक युवती की मदद से उसने किशोरी से दोस्ती की थी। दोस्ती के समय आरोपी ने अपना नाम श्याम बताया था। जिससे कि अलग धर्म होने के चलते युवती दोस्ती से मना ना कर दे। धीरे-धीरे बातचीत के बाद उसने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने किशोरी को मिलने बुलाया। जब किशोरी उससे मिलने पहुंची तो उसने डरा-धमका के उसका अपहरण कर लिया और हरियाणा लेकर चला गया।

Latest Videos

आरोपी के पास से पुलिस को ये चीजें
विरोध पर आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देता। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आरोपी ने किशोरी के गले पर चाकू रख उसका धर्म परिवर्तन करवा कर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद वह किशोरी को बतौर पत्नी के तौर पर रखने लगा। इधर किशोरी के परिजन रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर उसका पता लगाते रहे। जब कहीं भी सुराग नहीं मिला तब तीन दिन बाद परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 

सहेली के जरिए की किशोरी से दोस्ती
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी के घर के पास ही उसकी सहेली रहती थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी सलमान उर्फ श्याम ने किशोरी से दोस्ती कर ली। बताया जा रहा है कि किशोरी की सहेली को भी आरोपी ने अपना परिचय श्याम के तौर पर ही दिया था। वहीं आरोपी के बातचीत और व्यवहार को देख दोनों को उस पर शक भी नहीं हुआ। अब जब मामले की हकीकत सामने आने के बाद पीड़िता की सहेली भी सदमे में हैं।

लखनऊ: पुलिस बल के बीच यजदान बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर हुई शुरू, फ्लैट मालिकों को नहीं मिली राहत

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें