यूपी में जनसंख्या कानून पर घमासानः अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले- आबादी बढ़ाकर मुसलमान हिंदुओं को भगा देंगे

Published : Jun 21, 2021, 06:58 PM IST
यूपी में जनसंख्या कानून पर घमासानः अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले- आबादी बढ़ाकर मुसलमान हिंदुओं को भगा देंगे

सार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के लागू किए जाने का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को कानून लाकर अगर रोका नहीं गया तो आने वाले दिनों में देश में बड़ा जनसंख्या विस्फोट होगा।

प्रयागराज। यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी की चर्चा जोरों पर है। अभी इस पर कोई अधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन लोग बहसबाजी में जुट गए हैं। बिल को लेकर हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः स्मृति ईरानी बोली-पश्चिम बंगाल में और कितनी महिलाओं का रेप देखने के लिए चुप रहेंगी मुख्यमंत्री?

आबादी बढ़ाकर मुसलमान हिंदुओं को चाहते हैं देश से भगाना

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के लागू किए जाने का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को कानून लाकर अगर रोका नहीं गया तो आने वाले दिनों में देश में बड़ा जनसंख्या विस्फोट होगा। देश में मुसलमानों की संख्या अधिक हो जाएगी कि हिंदूओं का रहना मुश्किल हो जाएगा। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि मुसलमान अधिक से अधिक बच्चे पैदा कर मुस्लिम आबादी बढ़ा रहे हैं। वह अधिक संख्या में होने पर हिंदुओं को देश से भगा देंगे लेकिन अखाड़े ऐसा होने नहीं देंगे। 

यह भी पढ़ेंः अमरनाथ यात्रा कैंसिल, महामारी को देखते हुए पवित्र यात्रा पर रोक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां
UP Elections 2027: ओवैसी का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा अब 'समाजवादी यादव परिवार' बन गई है