महराजगंज: दूल्हे का काला रंग देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, कहा- बड़े उम्र के लड़के से नहीं करूंगी शादी

यूपी के महराजगंज में दुल्हन ने दूल्हे के काले रंग और बड़ी उम्र को देख शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। वहीं पुलिस की मौजूदगी में वर पक्ष ने शादी में हुए खर्च को चुकाने की बात पर सहमति दी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2022 4:15 AM IST

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। बीते गुरुवार की रात एक लड़की ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि मेरी शादी जिससे हो रही है, उसका तो रंग काला है। साथ ही वह उम्र में भी बड़ा है। ऐसे लड़के के साथ कहीं जाऊंगी तो लोग मेरा मजाक बनाएंगे। पूरा मामला महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शादी की तैयारियां पूरी थीं। लेकिन लड़के की उम्र और काले रंग के कारण लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की का कहना है कि उसने स्टेज पर ही दूल्हे को पहली बार देखा और उसे लड़का पसंद नहीं आया। लड़की ने अपनी शादी के दिन जयमाला होने के बाद बारात लौटा दी। इसके बाद घराती व बारातियों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

पुलिस ने शांत कराया मामला
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं दोनों पक्षों में समझौता हुआ। जब लड़के वालों ने शादी में खर्च किए गए रुपए लौटाने की बात कही, तब मामला शांत हुआ। बता दें कि रात करीब 10 बजे बारात आई। जिसके बाद महिलाओं ने द्वार पूजन की रस्म अदा की। वहीं भोजन के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई। दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर आया, लेकिन उसकी शादी नहीं हो सकी। क्योंकि दुल्हन ने अपने होने वाले पति से शादी के लिए इंकार कर दिया। दूल्हे के गले में वरमाला डालने के बाद वह फौरन अंदर चली गई। वहीं दुल्हन का इस तरह से स्टेज छोड़कर जाना चर्चा का विषय बन गया। जब लड़की से नाराजगी का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती है।

Latest Videos

दोनों पक्षों में जमकर हुआ हंगामा
वहीं लड़की के घरवालों ने बताया कि जब दोनों की शादी तय हुई थी तो लड़की ने होने वाले पति का चेहरा नहीं देखा था। लड़की का कहना है कि वह ऐसे इंसान के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती है, जिसे वह पसंद नहीं करती है। शादी तय होने के बाद लड़की ने कई बार घरवालों से कहा कि वीडियो कॉल पर ही बात करवाई जाए, लेकिन उसके घरवाले नहीं माने थे। शादी से इंकार करने की बात बारातियों को पता चली तो वह परेशान होने लगे। वहीं घरवालों के साथ गांव वाले भी लड़की को समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो स्थानीय पुलिस ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामला बिगड़ता देख गांव के लोगों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वर पक्ष शादी में होने वाले खर्च को चुकाने की बात पर सहमति दी। 

महराजगंज: होटल में प्रेमी प्रधान के साथ मिली पत्नी, पति ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Share this article
click me!

Latest Videos

ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel
ईरान इजराइल के बीच अगर छिड़ी जंग तो क्या पड़ेगा भारत पर असर? Israel-Iran Conflict
ईरान युद्ध में उतरा तो दुनिया में मचेगा हाहाकार! आ जाएगा Oil और Gas का संकट
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024