महाराजगंज चुनाव रिजल्ट 2022: भाजपा के खाते में चार सीेटें, यहां कांग्रेस को भी मिली जीत

जनपद पंचायत महाराजगंज (MAHARAJGANJ) भाजपा के लिए बेहद खास रहा है। पिछले चुनाव में यहां से भाजपा को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जिले में 19 लाख 39 हजार 382 मतदाता है। नेपाल के बॉर्डर से सटा यूपी  का यह जिला राजनीति में खास स्थान रखता है। यह अलग बात है कि यहां किसी एक दल की तूती कभी नहीं बोल सकी।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:47 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 11:01 PM IST

लखनऊ। जनपद महाराजगंज (MAHARAJGANJ) में पांच विधानसभा सीटें आती हैं।  नेपाल के बॉर्डर से सटा यूपी  का यह जिला राजनीति में खास स्थान रखता है। यह अलग बात है कि यहां किसी एक दल की तूती कभी नहीं बोल सकी। यहां निरंतर बदलाव होता रहा है। स्वतंत्रता के बाद यहां का प्रतिनिधित्व स्वतंत्रता सेनानी शिब्बन लाल सक्सेना ने किया। उन्हें महाराजगंज के मसीहा के नाम से जाना जाता था। वे यहां से तीन बार-तीन बार चुनाव साल 1952, 1957 और 1971 में जीते थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को चार सीटों-महाराजगंज (सदर), सिसवा, फरेंदा और पनियरा से जीत मिली थी। नौतनवा विधानसभा सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। जिले में 19 लाख 39 हजार 382 मतदाता है।

 MAHARAJGANJ Election Results 2022: भाजपा के जयमंगल कन्नौजिया जीते। 2017 में महाराजगंज (सुरक्षित) में कुल 50.63 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से जयमंगल ने बहुजन समाज पार्टी के निर्मेश मंगल को 68361 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां भाजपा-जयमंगल कन्नौजिया, सुभासपा-गीता रत्ना, बसपा-ओमप्रकाश पासवान और कांग्रेस-आलोक प्रसाद के बीच कड़ी टक्कर थी। आलोक प्रसाद और जयमंगल पर एक केस दर्ज है।

Latest Videos

 NAUTANWA Election Results 2022: निषाद पार्टी के कैंडिडेट्स की जीत।  2017 के विधानसभा चुनाव में नौतनवां में 37.07 प्रतिशत वोट पड़े। निर्दलीय अमन मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के कुंवर कौशल किशोर सिंह (मुन्ना सिंह) को 32256 वोटों के मार्जिन से हराया था। अमनमणि मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं। यहां 1967 में पहली बार चुनाव हुआ था, तब भारतीय जनसंघ जीती थी। इस बार यहां से निषाद पार्टी-ऋषि त्रिपाठी, सपा कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना,बसपा-अमनमणि त्रिपाठी औरकांग्रेस-सदामोहन उपाध्याय के बीच टक्कर थी। कौशल किशोर सिंह पर 7 मामले दर्ज हैं।

 PANIYRA Election Results 2022: बीजेपी कैंडिडेट्स जीते।  2017 के विधानसभा चुनाव में यहां 48.92 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के ज्ञानेंद्र ने बसपा के गणेश शंकर पांडे को 67491 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस बार यहां भाजपा-ज्ञानेंद्र सिंह, सपा - कृष्णभान सिंह सैंथवार, बसपा-ओमप्रकाश चौरसिया और कांग्रेस - शरदेंदु पांडेय के बीच मुकाबला था।  कृष्णभान सिंह पर 3 केस दर्ज हैं।

 PHARENDA Election Results 2022: कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी की जीत। इस बार यहां भाजपा से बजरंग बहादुर सिंह, सपा-शंखलाल(एक मामला दर्ज), बसपा-ईशु चौरसिया और कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी मैदान में थे। इन पर 2 केस दर्ज हैं।

SISWA Election Results 2022: बीजेपी कैंडिडेट्स जीते। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 51.34 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब प्रेमसागर पटेल ने सपा के शिवेन्द्र सिंह उर्फ शिव बाबू को 68186 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस बार यहां भाजपा-प्रेम सागर पटेल,सपा - सुशील टिबड़ेवाल, बसपा-धीरेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस-राजू कुमार गुप्ता के बीच मुकाबला था। राजू पर एक केस दर्ज है।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?