मैनपुरी में दंपति को चुकानी पड़ी भाजपा को वोट देने की कीमत, दबंगों ने महिला को मारी गोली

यूपी के मैनपुरी में सपा को वोट न देने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। तभी पत्नी के बीच में जाने से उसके गोली लग गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने कार में उससे मारपीट की और फिर चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग निकले।

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2022 11:11 AM IST

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक व्यक्ति पर केवल इसलिए फायरिंग की गई क्योंकि उसने सपा के लिए मतदान नहीं किया था। इस दौरान बीचबचाव करने आई पीड़त की पत्नी को गोली लगी है। इसके बाद आरोपी जबरन उन्हें बंधक बनाकर कार में ले जाने लगे। जब गांव के अन्य लोगों ने आरोपियों का पीछा किया तो वह चलती कार से पीड़ित को धक्का देकर फरार हो गए। इसके बाद घायल महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि 'सबको पता है किसे वोट देना है लेकिन तूने बीजेपी को वोट दिया।' फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

गाली-गलौज कर की फायरिंग
बता दें कि यह घटना थाना किशनी क्षेत्र की ग्राम नगला भिटारा की है। सोमवार सुबह गांव निवासी बालक रामपाल अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कार सवार 3 लोग गाड़ी से आए। इनमें से मुख्य आरोपी रिंकू ने गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। इसके बाद उसने दूसरी गोली बालक राम पर चला दी। लेकिन उनकी पत्नी के बीच में आ जाने से गोली उन्हें लग गई। पीड़ित ने बताया कि उपचुनाव में उसने भाजपा को वोट दिया था। जिसकी उसे कीमत चुकानी पड़ी है। इस बात की गांव में भी चर्चा थी। लेकिन पता नहीं उन लोगों को कैसे पता चल गया। पीड़ित ने कहा कि घर के पास कार लगाकर आरोपी उनसे गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि तेरी इतनी हिम्मत हो गई कि तू भाजपा को वोट दे दिया।

Latest Videos

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद गांव में सभी को बता रहा है। तेरे जैसों को हम जड़ से खत्म कर देंगे। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे और कार के अंदर भी मारपीट की गई। फिलहाल डॉक्टर ने बताया कि पीड़त की पत्नी को खतरा न होने की बात कही। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़त की तहरीर पर 1 नामजद औऱ 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव के लोगों से भी मामले की पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि लोगों ने गाड़ी का नंबर देखा है। एसीपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

मैनपुरी: प्रेम प्रसंग के चलते जोड़े ने दी जान, फांसी के फंदे से लटकता मिला दोनों का शव

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बिछा दी नक्सलियों की लाशें
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts