दोस्त की शादी की गवाही देने पहुंचा था, महिलाओं ने कर दी धुनाई

Published : Jul 16, 2019, 05:32 PM ISTUpdated : Jul 16, 2019, 05:58 PM IST
दोस्त की शादी की गवाही देने पहुंचा था, महिलाओं ने कर दी धुनाई

सार

घटना महाराज गंज की है जहां एक युवक को महिलाओ ने तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। महिलाएं वहां पहले से थी मौजूद। 

महाराजगंज: जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सोमवार की दोपहर कुछ महिलाओं ने एक युवक को चप्पलों से इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गया। इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही। मामला बढ़ता देख पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और महिलाओं को हिरासत में लिया। दरअसल, युवक अपने दोस्त की दूसरी शादी में गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचा था। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 


दोस्त की शादी में गवाही देने गया था

पुलिस के अनुसार,  कृष्णनंदन नाम के युवक की शादी इसी साल हुई थी। लेकिन शादी के बाद लड़की के घरवालों ने कृष्णनंदन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। इसी बीच कृष्णनंदन ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। इसी प्रकरण में कोर्ट में बयान देने के लिए सोमवार को उसका दोस्त विशाल जिला मुख्यालय पर पहुंचा था। वहां विशाल की मुठभेड़ कृष्णनंदन की पहली पत्नी व उसके परिवार वालों से हो गई। महिलाओं ने विशाल की चप्पलों से जमकर पिटाई की। इस दौरान मौके पर मौजुद पुलिस खड़ी तमाशा देखती रही। जब विशाल पिटाई से बेहोश हो गया तो पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान का कहना है कि सरेआम मारपीट कर रही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी! वीडियो वायरल, आखिर क्या है पूरा मामला?
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी