अपनी दो बेटियों की हत्या करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Published : Nov 30, 2019, 04:54 PM ISTUpdated : Nov 30, 2019, 04:55 PM IST
अपनी दो बेटियों की हत्या करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

सार

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले हरीश सोलंकी ने शुक्रवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी राधिका और तीन वर्षीय बेटी पूजा की सिर पर भारी वस्तु मार हत्या कर दी थी

नोएडा: कस्बा सूरजपुर में अपनी दो बच्चियों की निर्मम हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले हरीश सोलंकी ने शुक्रवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी राधिका और तीन वर्षीय बेटी पूजा की सिर पर भारी वस्तु मार हत्या कर दी थी। एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद सोलंकी फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

झूठी शान के लिए की हत्या

उन्होंने बताया कि सोलंकी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान हरीश सोलंकी ने पुलिस को बताया है कि वह जाति से ठाकुर है। उसकी पत्नी सूरजपुर स्थित उसकी मकान मालकिन के शरीर की मालिश करने जाती थी। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानी। इस बात से वह काफी गुस्से में था। उसने अपनी पत्नी से कहा कि मैं अपनी दोनों बेटियों की हत्या करके, घर से चला जाता हूं, तुम अपनी मनमर्जी चलाओ। उसने अपनी झूठी शान के लिए दोनों बेटियों की हत्या कर दी और खुद घर छोड़कर चला गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी को यहां अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, लखनऊ से पटना तक मचा बवाल, लोग बोले-इसे जेल में डालो
Women's Day 2026: योगी सरकार की नीतियों से यूपी में महिला स्टार्टअप्स को नई उड़ान, 9600 से ज्यादा महिला उद्यमी बना रहीं नई पहचान