राजभर समाज समेत कई बड़े नेता BJP में हुए शामिल, योगी के मंत्री बोले- नाम बदलकर असलम रख लें ओमप्रकाश

राजभर समाज के नेताओं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। इस मौके पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश को अपना नाम बदलकर असलम राजभर कर लेना चाहिए। राजभर समाज भाजपा के साथ है और 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए कटिबद्घ है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2021 2:28 PM IST

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी (bhartiya janta party) के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी (samajwadi party) सहित भारतीय संघर्ष समाज पार्टी, महाराज सुहेलदेव सेना, सुभासपा सहित विभिन्न दलों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी (Lashmikant bajpai), प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, अनिल राजभर सांसद सकलदीप राजभर, अशोक बाजपेयी, विधायक विजय राजभर, पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने विभिन्न दलों से आए नेताओं को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया।

सुहेलदेव पार्टी के कई बड़े चेहरे हुए BJP में शामिल
समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रहे व 2017 में बसपा से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे तथा वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता कालीचरण राजभर ने अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही भारतीय संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन राजभर, महाराजा सुहेलदेव के वंशज व तीन बार से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य मोल्हू राजभर, सुभासपा के प्रमुख महासचिव ज्ञान भारद्वाज (राजभर), महाराजा सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष बब्बन राजभर, उपाध्यक्ष सुशील राजभर के साथ सैंकड़ों की संख्या में समर्थंकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि 2014, 2017 व 2019 के आमचुनाव में विपक्ष अपने सभी हथकंडे अपना चुका है और हर तरह के गठबंधनों का बेमेल प्रयोग कर चुका है। उत्तर प्रदेश का जनमानस सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की प्रतिबद्धता के साथ है। सपा-बसपा व कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टिकरण को जनता बार-बार नकार चुकी है।
 
प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा जन-जन की समृद्धि से राष्ट्र की समृद्धि का संकल्प लेकर गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए संकल्पित है। वहीं, प्रदेश इस मौके पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश को अपना नाम बदलकर असलम राजभर कर लेना चाहिए। राजभर समाज भाजपा के साथ है और 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए कटिबद्घ है।

Share this article
click me!