यूपी में प्रवेश नहीं कर सका यूके का दूल्हा, बार्डर पर ही पढ़ा गया निकाह, दो राज्यों की पुलिस बनी बाराती

Published : May 21, 2020, 06:48 PM IST
यूपी में प्रवेश नहीं कर सका यूके का दूल्हा, बार्डर पर ही पढ़ा गया निकाह, दो राज्यों की पुलिस बनी बाराती

सार

दोनों पक्ष तय तारीख पर ही निकाह करना चाहते थे। इसलिए प्रशासन से इजाजत लेने पहुंचे। लेकिन अनुमति न मिलने के कारण दुल्हन पक्ष के लोग बार्डर पर ही पहुंच गए। जहां दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने राज्यों की सीमा में खड़े थे और निकाह पढ़ा गया। दोनों ने एक दूसरे को कबूल किया।

बिजनौर (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन शादी भी धूमधाम से लोग नहीं कर पा रहे हैं। ताजा मामला उत्तराखंड-यूपी बार्डर से सामने आया है। जहां चार बारातियों के साथ यूपी की सीमा में निकाह (शादी) करने के लिए आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोक दिया। प्रशासन से यूपी में आने की अनुमति न मिलने की खबर सुनकर दुल्हन सहित उसके परिवार के लोग पहुंच गए। दूल्हा-दुल्हन ने अनोखे तरीके दोनों राज्यों के बार्डर पर ही निकाह करने का फैसला किया। उन्होंने अपने-अपने राज्यों की बॉर्डर पर ही रहकर निकाह किया और एक-दूसरे को कबूल किया। यह निकाह पुलिस की निगरानी में पढ़ा गया। हालांकि निकाह के बाद दुल्हन लेकर वह अपने घर चला गया। 

यूपी में आने की नहीं मिली इजाजत
उत्तराखंड के टिहरी में कोठी कालोनी के मोहम्मद फैसल का निकाह यूपी में बिजनौर के नगीना की आयशा से को होना तय हुआ था। 20 मई को बारात आनी थी। लेकिन, लॉकडाउन के कारण दूल्हा पक्ष को यूपी में आने की इजाजत नहीं मिल सकी। बावजूद इसके वह चार दोस्तों के साथ शादी करने यूपी आ रहा था। लेकिन, यूपी बार्डर पर आने के बाद पुलिस ने उसे रोक दिया, जिसकी जानकारी उसने दुल्हन पक्ष को दी। 

ऐसे हुआ निकाह
दोनों पक्ष तय तारीख पर ही निकाह करना चाहते थे। इसलिए प्रशासन से इजाजत लेने पहुंचे। लेकिन अनुमति न मिलने के कारण दुल्हन पक्ष के लोग बार्डर पर ही पहुंच गए। जहां दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने राज्यों की सीमा में खड़े थे और निकाह पढ़ा गया। दोनों ने एक दूसरे को कबूल किया। बता दें कि यह सब प्रशासन के सुझाव पर दोनों राज्यों की सीमा पर हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस भी मौजूद रही। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिस ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया