फोन कर कहा तुम्हारी बेटी की हालत ठीक नहीं देख जाओ...ससुराल पहुंचे पिता को इस हाल में मिली विवाहिता

Published : Feb 02, 2020, 08:38 PM IST
फोन कर कहा तुम्हारी बेटी की हालत ठीक नहीं देख जाओ...ससुराल पहुंचे पिता को इस हाल में मिली विवाहिता

सार

यूपी के मैनपुरी में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित अन्य ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी (Uttar Pradesh). यूपी के मैनपुरी में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित अन्य ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
मामला किशनी थाना क्षेत्र के नगला मधु गांव का है। यहां रहने वाले सुनील कुमार की शादी 16 फरवरी 2018 को 21 साल की सुरुचि से धूमधाम से हुई थी। महिला के पिता अरविंद ने बताया, ससुराल से फोन आया था कि बेटी की हालत खराब है आकर देख जाओ। सूचना मिलते ही हम वहां पहुंचे। पूरा घर खाली पड़ा था। घर में एक सदस्य मौजूद नहीं था। बरामदे में बेटी की लाश पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

पिता ने लगाया ये आरोप
मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा, शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल वाले बेटी को परेशान कर रहे थे। वो दहेज में आठ लाख और कार की मांग कर रहे थे। इसको लेकर वो बेटी को बहुत प्रताड़ित करते थे। हमने सोचा था सब ठीक हो जाएगा। लेकिन क्या पता था कि हम बेटी को खो देंगे। वहीं, पुलिस ने बताया, मायके पक्ष से तहरीर दी गई है। जिसमें पति सहित ससुरालवालों पर मारपीट कर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ में 35°C तो आगरा में 37°C पहुंचेगा पारा! जानिए यूपी के 6 शहरों में कितनी गर्मी
Yogi Adityanath Balrampur Visit: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर