बांके बिहारी मंदिर में भाई दूज से बदल जाएगा ठाकुर जी के दर्शन का समय, जानें क्या है इस बदलाव के पीछे का कारण

Published : Oct 21, 2022, 04:25 PM IST
बांके बिहारी मंदिर में भाई दूज से बदल जाएगा ठाकुर जी के दर्शन का समय, जानें क्या है इस बदलाव के पीछे का कारण

सार

वृन्दावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भाई दूज से ठाकुर जी के दर्शन के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिवाली एवं अन्नकूट आदि पर्वों को धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन में स्थित प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भाई दूज के दिन से दर्शन के समय को बदल दिया जाएगा। शुक्रवार को मंदिर प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है। बांकेबिहारी मंदिर के महाप्रबंधक मुनीश शर्मा एवं प्रबंधक उमेश सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर से मंदिर में दर्शन की शरदकालीन समय सारणी लागू हो जाएगी। यह सारणी होली के आगे तक जारी रहेगी। बता दें कि हर वर्ष भाई दूज से मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के समय में बदलाव किया जाता है।

ठाकुर जी के दर्शन के समय में किया जाएगा बदलाव
हर वर्ष की तरह इस बार भी परंपरा का पालन करते हुए ठाकुर जी के दर्शन के समय में बदलाव किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को भाई दूज के मौके पर ठाकुर बांकेबिहारी के पट सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर खुलेंगे। इसके बाद 8 बजकर 55 मिनट पर श्रृंगार आरती के दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा, साढ़े 12 बजे फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे और इसके बाद दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन होंगे।

सूर्यग्रहण के दिन बंद रहेंगे सभी मंदिरों के कपाट
मंदिर के महाप्रबंधक और प्रबंधक ने बताया कि शाम को साढ़े चार बजे से फिर से दर्शन के लिए ठाकुर जी के पट खोले जाएंगे। मथुरा स्थिति श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर धूमधाम से दिवाली और अन्नकूट आदि पर्वों को मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान 25 अक्टूबर को पड़ने वाले सूर्यग्रहण के दिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार, 23 अक्टूबर को दीप महोत्सव का प्रारंभ होगा। 24 अक्टूबर को श्री अन्नपूर्णेश्वरी महादेव मंदिर में दीपदान होगा। इस बीच श्रद्धालु मंदिर परिसर में केवल जप-ध्यान के लिए प्रवेश कर सकेंगे।

यूपी के इस गांव में महिलाएं नहीं रखती हैं करवा चौथ का व्रत, पति के साथ अनहोनी होने का सताता है डर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया