मथुरा: अपनी ही बेटी का सौदागर बना पिता, रिश्तों को शर्मसार कर इस बड़ी वारदात को दिया अंजाम

Published : Jul 11, 2022, 03:00 PM IST
मथुरा: अपनी ही बेटी का सौदागर बना पिता, रिश्तों को शर्मसार कर इस बड़ी वारदात को दिया अंजाम

सार

मथुरा में शादी के नाम पर युवती की सौदेबाजी की घटना सामने आई है। हालांकि ऐन वक्त पर पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि दूल्हा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

मथुरा: जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने शादी के नाम पर अपनी ही बेटी का सौदा एक लाख रुपए में कर दिया। हालांकि गनीमत रही कि बेटी को समय रहते इस बात का पता लग गया और उनसे पुलिस को फोन कर पूरी घटना का जानकारी दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही भगदड़ मच गई और आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि मौके से लड़की के पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। 

शादी के नाम पर खरीद फरोख्त का मामला आया सामने
यह पूरी घटना मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र से सामने आई। यहां शादी के नाम पर लड़की की खरीद फरोख्त का मामला सामने आया। घटना में चार लोगों को पकड़कर उनका चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने फोन कर उन्हें सूचना दी थी। युवती के पिता ने रवि चौधरी निवासी कृष्णानगर से एक लाख रुपए लेकर बेटी की शादी तय की थी। शादी में मौजूद ऋषभ, दलजीत और बिचौलिया मनीश भी मौजूद था। यह सभी लोग शादी के लिए दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने पहले अपने स्तर पर शादी को रोकने का प्रयास किया फिर पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा हो गया फरार
पीड़िता ने कहा कि जब उसने शादी से इंकार किया तो सभी लोग गाली-गलौज के साथ ही हाथापाई पर भी उतारू हो गए। सूचना मिलते ही रवि वहां से फरार हो गया। हालांकि इस बीच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि आरोपी रवि की तलाश में टीमों को लगाया गया है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। इस बीच शादी के नाम पर सौदेबाजी में कुछ अन्य लोगों के नाम भी निकलकर आ रहे हैं उनकी भूमिका की जांच भी की जा रही है।

कानपुर हिंसा: हाजी वसी के कारनामों से लोग हैरान, कार्रवाई को लेकर भी खड़े हो रहे कई सवाल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल