मथुरा: तीन बच्चों की मां के दूसरे व्यक्ति से थे संबंध, पति को रास्ते से हटाने के लिए उठाया ऐसा खौफनाक कदम

मथुरा में एक युवती ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार दिया। मृतक के भाई ने अपनी भाभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने ये कदम उठाया है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2022 1:35 PM IST

मथुरा: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर अक्सर कई खबरें सामने आती रहती हैं। शादी के बाद भी गैर-रिश्ते का होना कई बार बहुत खतरनाक साबित होता है। ऐसा ही एक मामला मथुरा जिले से सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला ने अपने पति की जान ले ली।। बताया जा रहा है कि महिला का किसी और युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर उसका अक्सर अपने पति से झगड़ा होता रहता था। इस झगड़े से तंग आकर महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

युवती ने पति को जिंदा जलाया
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में एक युवती ने पति को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की थी। युवती का विवाह मौजा मीनानगर में रहने वाले चमन से हुआ था। दंपति के 3 बच्चे भी हैं। इसी बीच युवती का किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। चमन दिल्ली डवलपमेंट ऑथोरिटी में काम करता था। काम के दौरान वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में कुछ दिन किराए पर कमरा लेकर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी रेखा के एक युवक से संबंध हो गए थे। जिसका चमन विरोध करता था। 

महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
घटना से एक दिन पहले भी रेखा का चमन से झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह जब उसका पति सो रहा था तो उसने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चमन की चीख सुन कर आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह से आग से निकाला और उपचार के लिए उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जहां पर उसकी मौत हो गई। आग लगने से चमन गंभीर रुप से जल गया था। पुलिस ने मृतक चमन के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद के अनुसार, बुधवार को आरोपी महिला को रेलवे स्टेशन के समीप से पकड़ लिया गया है। आरोपी महिला के प्रेमी की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद मृतक के भाई अमर सिंह ने भाई की आग लगाकर हत्या करने वाली आरोपी रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया है कि महिला की मोबाइल की तलाशी ली जा रही है। जल्द ही उसके प्रेमी को भी गिफ्तार कर लिया जाएगा।

मथुरा: जनसेवा केंद्र के भीतर विवाहित महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल करके घरवालों को भेजा वीडियो

Share this article
click me!