मेदांता अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है मुलायम सिंह यादव की तबीयत

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर स्थिति में बनी हुई है। उनकE ताजा हेल्थ अपडेट सामने आया है। सपा द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 5, 2022 1:59 PM IST / Updated: Oct 05 2022, 07:32 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। मुलायम सिंह यादव को एक बार फिर क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दावा किया गया था कि नेताजी की तबियत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन ब्लड प्रेशर में अस्थिरता के चलते एक बार फिर उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

हरियाणा के सीएम ने जाना नेताजी का हाल
इस दौरान नेताजी का हालचाल जानने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे। अस्पताल पहुंच कर उन्होंने सपा संरक्षक की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा हरियाणा के सीएम ने अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। बुधवार को बताया गया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल है। उन्हें लाइफ सेविंग दवाइयां दी जा रही हैं। बता दें कि डॉक्‍टरों की एक बड़ी टीम मुलायम सिंह यादव के इलाज में लगी है। वहीं हरियाणा सीएम के अस्पताल पहुंचने से कई प्रकार की राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबियत
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की तबियत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में किया जा रहा है। बता दें कि वह पिछले कई सालों से लंबी बीमारियों से जूझ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का कई दिनों से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता मुलायम के आईसीयू में शिफ्ट होने के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि सपा द्वारा ट्वीट कर हर रोज उनका हेल्थ अपडेट जारी किया जा रहा है।

अब तक ऐसा रहा मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर, जानिए 55 सालों में क्या पाया और क्या खोया

Share this article
click me!