मेरठ: नशे में धुत बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, मामूली सी बात पर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Published : Oct 31, 2022, 12:59 PM ISTUpdated : Oct 31, 2022, 01:21 PM IST
मेरठ: नशे में धुत बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, मामूली सी बात पर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

सार

यूपी के मेरठ में छोटे भाई ने मामूली सी बात पर नशे में धुत बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी दोनों भाइयों में विवाद हो चुका है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि देर रात ढाई बजे के आसपास वारदात को अंजाम दिया गया। लिसाड़ी गेट के रशीद नगर फूल वाली गली में नशे का विरोध करने पर 28 साल के रिजवान ने अपनी बड़े भाई फुरकान की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर रात पुलिस ने आरोपी रिजवान और हत्या में उपयोग किए जाने वाले तमंचे को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।

युवक शराब के नशे में कर रहा था हंगामा
मृतक फुरकान के भाई गुफरान ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात फुरकान शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जिस पर उसके भाई रिजवान ने उसका विरोध करते हुए उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। इस दौरान गुफारान ने भी उसे समझाने की कोशिश की तो दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। तभी रिजवान ने भाई को डराने के लिए तमंचा निकाल लिया। जब बड़े भाई ने तमंचा छीनने की कोशिश की तो वह गलती से चल गई और गोली फुरकान को जा लगी। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसी दौरान छीना-झपटी में रिजवान के हाथ से गोली चल गई जो फुरकान को लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घायल फुरकान को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सप्ताह पहले भी दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। मृतक फुरकान की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी है। मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ: भाई को दुकान पर बैठा प्रेमी के साथ फरार हुई बहन, 10 दिनों पहले ही शादी के लिए देखा गया था रिश्ता

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अय्याशी में डूबी बीवी ने Valentine Week में पति को मार डाला, 2 दिन तक लाश के साथ की हद पार
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस