जीजा की बहन से हो गया साले को प्यार, नाराज बहनोई ने ससुराल पहुंचकर की अंधाधुंध फायरिंग, कई घायल

Published : Jan 03, 2023, 12:13 PM ISTUpdated : Jan 03, 2023, 12:14 PM IST
जीजा की बहन से हो गया साले को प्यार, नाराज बहनोई ने ससुराल पहुंचकर की अंधाधुंध फायरिंग, कई घायल

सार

यूपी के मेरठ में ससुराल पहुंचे जीजा ने सालों पर जमकर फायरिंग की। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। 

मेरठ: हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर में ससुराल आए जीजा ने साथियों के साथ मिलकर जमकर फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से तीन साले घायल हो गए हैं। घायलों को मवाना सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने जीजा समेत 3 आरोपियों को दबोच लिया है। मौके से दो तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 

कहासुनी के बाद जीजा ने बरसानी शुरू की गोली 
आपको बता दें कि हस्तिनापुर के गांव लतीफपुर के रनहे वाले वीर सिंह की बेटी बेबी की शादी 2019 में दूधली के राहुल से हुई थी। यहां पर आकाश का भी आना-जाना था। आकाश को जीजा की बहन से प्रेम हो गया। दोनों ही परिवारों के द्वारा आकाश को काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच सोमवार को देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे राहुल अपने साथी रजनीश और अन्य युवक के साथ ससुराल पहुंचा। यहां उसने अपने सालों से बातचीत की। हालांकि नाराजगी के चलते उसने गोली बरसाना शुरू कर दी। आकाश के बाएं पैर की जांघ और सीने में गोली लगी है। वहीं इस बीच शुभम और चचेरे भाई गौतम के भी गोली लगी है। 

पहले भी दोनों परिवारों के बीच हो चुका है विवाद 
फायरिंग की आवाज सुनने के बाद वहां काफी संख्या में लोग भी एकत्र हो गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें मवाना सीएचसी भेजा गया। इसके बाद घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं आकाश के चाचा सतीश ने बताया कि प्रेम प्रसंग का आरोप पूरी तरह से निराधार है। राहुल अपने साथियों के साथ कार से आया था और किसी बात पर नाराज होकर गोलीबारी की गई। वहीं पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि आकाश के संबंधों का करीब छह माह पहले दोनों परिवारों को पता लगा था। उसके बाद से इज्जत की दुहाई देकर आकाश को समझाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन वह नहीं मान रहा था। पहले भी दोनों परिवारों के बीच में तनाव हो चुका है। 

बांके बिहारी मंदिर: संकरी गलियों को चौड़ा करने का प्लान, डीएम ने बनाई 8 सदस्यीय समिति

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: डेड, डुप्लीकेट और मिसिंग वोटर पर सर्जिकल स्ट्राइक! 3 करोड़ नाम हट सकते हैं
मेरठ से प्रयागराज बस 8 घंटे! गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही बदल जाएगा सफर!