मेरठ का जवान विपिन शोपियां मुठभेड़ में हुआ घायल, जम्मू अस्पताल में जिंदगी-मौत से लड़ रहा जंग

शोपियां में मेरठ के सरधना का जवान भी घायल हुआ है। गंभीर अवस्था मे साथी जवानों ने उसे जम्मू स्थित 99 बेस सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। तो वहीं दूसरी ओर बेटे के घायल होने की सूचना परिजन सदमें मे आ गए। परिजन फोन पर बेटे के पल पल का हाल जान रहे हैं। 

Pankaj Kumar | Published : Apr 16, 2022 3:49 AM IST / Updated: Apr 16 2022, 09:39 AM IST

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ के सरधना का जवान विपिन इस वक्त जम्मू के 92 बेस सैन्य अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है। सरधना के नवादा गांव का रहने वाला विपिन जम्मू में राजपूत बटालियन में तैनात है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह विपिन बुरी तरह से घायल हुआ उसके बाद उसे सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां विपिन का इलाज चल रहा है। 

2013 में सेना में भर्ती हुआ था विपिन
मेरठ के सरधना नवादा गांव के विपिन सेना 16 जून 2013 को सेना की 44 आरआर राजपूत बटालियन में भर्ती हुए हैं। तभी से विपिन की ड्यूटी जम्मू में चल रही है। बताया जा रहा है कि विपिन अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह किसी ऑपरेशन पर थे। उसी वक्त हादसा या मुठभेड़ किया होगा इसकी क्लियर जानकारी नहीं मिल रही, लेकिन तभी विपिन घायल हुए। 

Latest Videos

विपिन के साथ के 3 फौजी शहीद
नवादा में विपिन के पिता रिचपाल सिंह ने बताया कि बेटे के घायल होने की सूचना मिली है। हेडक्वार्टर से ही हमें भी फोन आया कि बेटा घायल है और अस्पताल में क्रिटिकल कंडीशन में है। भगवान हमारे बेटे को सुरक्षित रखे। वो ऑपरेशन के दौरान घायल हुआ या मुठभेड़ में हमें अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन बेटे के साथ उस गाड़ी में तीन जवान और थे। राजस्थान के वो तीनों जवान मौके पर ही शहीद हो गए। किसी तरह बेटा तो बच गया लेकिन अभी भी जिंदगी से जूझ रहा है।

परिजनों को रो-रोकर है बुरा हाल
विपिन के माता पिता को रो-रोकर बुरा हाल है। उनको जैसे ही अपने बेटे की घायल होने की जानकारी मिली है सदमें में आ गए है। लेकिन पल-2 की जानकारी परिजनों द्वारा ली जा रही है। विपिन ऑपरेशन के दौरान ही घायल हुआ और अभी अपनी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। 

नोएडा में अनियंत्रित कार लेकर नाले में जा गिरा नशे में धुत युवक, घायल हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

13 साल पुरानी लव मैरिज का हुआ दर्दनाक अंत, शराब के कारण हुए विवाद में पत्नी ने मारा चाटा तो पति ने की हत्या

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों