मेरठ: मोबाइल से खुलेगा BDS छात्रा वानिया की मौत का राज, क्लासमेट पर लगा गंभीर आरोप

Published : Oct 23, 2022, 01:18 PM IST
मेरठ: मोबाइल से खुलेगा BDS छात्रा वानिया की मौत का राज, क्लासमेट पर लगा गंभीर आरोप

सार

यूपी के मेरठ में स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा की मौत के बाद उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन पर आरोप है कि उसने इस घटना को पुलिस से छिपाने की कोशिश की है। 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से बुधवार को कूदी BDS की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार भाइयों में अकेली बहन परिवार में सभी की लाडली थी। पिता ने बड़े नाजों से अपनी बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया था। शहर के सबसे अच्छे स्कूल में पढ़ाया था। मृतका डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन एक मनचले ने उसके सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया। मनचले की हरकतों से परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। 

परिजनों ने बेटी का किया अंतिम संस्कार
लिसाड़ीगेट क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा सुभारती मेडिकल कालेज से बीडीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बेटी को खोने के गम में परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अंतिम संस्कार के दौरान शायद परिवार यही दुआ कर रहा होगा कि काश उनकी बेटी वापस आ जाए। घरवालों ने बड़ी उम्मीद के साथ उसका दाखिला सुभारती मेडिकल कालेज में कराया था। इसके बाद परिजन उस दिन का इंतजार कर रहे थे, जब उनकी बेटी के नाम के आगे डॉक्टर लगता। फिलहाल पुलिस ने मामले की विवेचना शुरूकर दी है। 

पुलिस ने दर्ज किए सभी के बयान
घटना के दौरान कैंपस में मौजूद छात्र-छात्राओं और स्टॉफ के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बने छात्रों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा उस दिन कार से आई थी। इसके बाद उसका किसी बात पर सहपाठी सिद्धांत पवार से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी सिद्धांत ने छात्रा को सरेआम दो थप्पड़ मार दिए थे। इस दौरान छात्रा ने अपना बचाव भी किया था। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। घटना के मुकदमे में आरोपित छात्र पर आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने की धारा बढ़ा दी है। 

कॉलेज प्रशासन पर भी बैठाई गई जांच
आरोप है कि घटना को काफी देर तक पुलिस से छिपाया गया है। इस मामले को छिपाने की बात सामने आने पर जांच बैठाई गई है। बता दें कि सुभारती कॉलेज के मुख्य गेट पर ही पुलिस चौकी है। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन ने काफी देर तक पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी। कॉलेज प्रबंधन और सुरक्षा गार्डों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सुभारती कालेज के ट्रस्टी अतुल कृष्ण भटनागर ने बताया कि छात्र से विवाद की वजह से ही छात्रा ने आत्महत्या की। पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ: ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बीजेपी एमएलसी के आवास पर पहुंचे किसान, धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा- नहीं होगा अन्याय

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया