मेरठ में दिवाली से पहले बुझ गए दो घरों की चिराग, न्यूजीलैंड से वापस आए युवक की एक माह बाद ही होनी थी शादी

Published : Oct 24, 2022, 11:14 AM IST
मेरठ में दिवाली से पहले बुझ गए दो घरों की चिराग, न्यूजीलैंड से वापस आए युवक की एक माह बाद ही होनी थी शादी

सार

यूपी के मेरठ में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों ही घरों में मातम छाया हुआ है। परिजनों ने बताया कि दोनों ही दोस्त किसी काम से मेरठ गए थे और वापस आते वक्त यह हादसा हुआ।

मेरठ: मवाना वापस आते समय रविवार देर रात दो दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार से पहले घर आई इस मातम भरी खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि साहिल अभी कुछ ही दिन पहले न्यूजीलैंड से वापस आया था और एक माह बाद ही उसकी शादी होनी थी। उसी की तैयारियों में वह लगा हुआ था। 

हादसे के बाद उड़े गाड़ी के परखच्चे, दोनों की हुई मौत 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात तकरीबन दो बजे मवाना में गुड़ मंडी के निवासी व्यापारी मुकेश अग्रवाल का इकलौता पुत्र अक्षित और हस्तिनापुर के रठौर खुर्द निवासी साहिल नारांग का पुत्र चिरंजी नारंग इस हादसे का शिकार हुआ। दोनों दोस्त अपनी कार से मवाना की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह मवाना से बाहर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दोनों ही दोस्तों की हादसे में मौत हो गई। 

बुझ गए दो घरों के चिराग, साहिल की एक माह बाद थी शादी 
घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों ही शवों को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आपको बता दें कि अक्षित परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं साहिल की शादी तकरीबन एक माह बाद होनी थी। दोनों ही जरूरी काम से मेरठ गए थे और वहां से रात में वापस आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि साहिल न्यूजीलैंड में रहकर पढ़ाई करता था। वह एक सप्ताह पहले ही वापस आया था और शादी की तैयारियों में लगा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। 

दीपोत्सव: कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, हर तरफ गूंजे राम के नारे

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता