आंधी के बाद पेड़ गिरने से सिपाही की मौत, घर पर परिजन करते रहे गए इंतज़ार

Published : May 21, 2022, 05:26 PM IST
आंधी के बाद पेड़ गिरने से सिपाही की मौत, घर पर परिजन करते रहे गए इंतज़ार

सार

मेरठ में अवकाश लेकर साथी के साथ अपने घर लौट रहे यूपी पुलिस के एक सिपाही की आंधी के कारण पेड़ गिरने से मौत हो गई है। इस हादसे में सिपाही का साथी घायल हो गया है।

मेरठ : मुरादाबाद से अवकाश लेकर साथी के साथ घर लौट रहे यूपी पुलिस के एक सिपाही के ऊपर गढ़ रोड पर शुक्रवार को आंधी में पेड़ गिर गया, जिससे उपचार के दौरान आनंद अस्पताल में सिपाही की मौत हो गई, जबकि साथी सिपाही घायल हो गया है। वहीं दूसरी ओर मेरठ में अंकित की मौत के बाद परिवार के लोगों में मातम छा गया है। वहीं गांव के लोग भी गमजदा है।

यह है पूरा मामला
मेरठ के लिसाड़ी गांव निवासी अंकित कुमार (24 साल) पुत्र सुरेंद्र सिंह 2019 में पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। इस समय अंकित मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी में तैनात थे। शुक्रवार को अंकित अपने साथी सिपाही सचिन के साथ अवकाश लेकर मेरठ में अपने घर आ रहे थे। दोनों बाइक से मुरादाबाद होते हुए  मेरठ जा रहे थे। उसी बीच तेज़ आंधी से सड़क किनारे पेड़ टूटकर बाइक पर गिर गया, जिसमें अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। और सचिन को चोट तो आई है लेकिन कम आई है। दोनों को घायल अवस्था में आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई है।

सिपाही अंकित ने पहना था हेलमेट
सिपाही अंकित ने बाइक पर हेलमेट लगा रखा था। रास्ते में भयानक आंधी आने की वजह पेड़ टूटकर गिरा पड़ा और अंकित पेड़ के नीचे बाइक समेत दब गया था। दूसरे साथी सचिन ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों  की मदद से उसको बाहर निकाला गया और मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर देखते हुए आनंद अस्पताल रैफर कर दिया था। अंकित दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में तीन बहन हैं। पिता सुरेंद्र सिंह ने मजदूरी करके बेटे अंकित को पढ़ाया था। अंकित की मौत के बाद परिवार के लोग गमजदा है।

प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका ने मिलने से किया इंकार, आहत होकर युवक ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम

उत्तराखंड: 22 मई से खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, हजारों की संख्या में यात्रियों का पहला जत्था हुआ रवाना

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र