मेरठ: बदमाशों की करतूत के आगे युवक ने नहीं मानी हार, गोली लगने के बाद भी किया हिम्मत का काम, नाजुक है हालत  

Published : Dec 19, 2022, 11:48 AM IST
मेरठ: बदमाशों की करतूत के आगे युवक ने नहीं मानी हार, गोली लगने के बाद भी किया हिम्मत का काम, नाजुक है हालत  

सार

यूपी के जिले मेरठ में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। उसके बाद भी युवक ने हार नहीं मानी और खुद ही बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया। वहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसको गोली लगी है जिसके बाद उसको भर्ती करा। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में सिरफिरे बदमाशों की करतूत के आगे एक युवक ने हार नहीं मानी। उसकी हिम्मत और हौसला उनपर ही भारी पड़ गया। दरअसल बाइक सावर युवक को हाईवे पर बदमाशों ने गोली मार दी पर उसने साहस का परिचय दिया और बाइक दौड़ाकर खुद ही अस्पताल पहुंच गया। वहां पहुंचते ही लोगों ने उसकी मदद की और उसको भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। युवक दवा कंपनी मैनकाइंड में काम करता है। घर वापस आते समय परतापुर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक से पहले किसी अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी।

मैनकांइड फैक्ट्री में करता है पैकिंग का काम 
शहर के परतापुर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक से पहले बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद युवक ने हिम्मत नहीं हारी और रेलवे कर्मचारी से कह कर फाटक खुलवाया। युवक ने बहते खून की परवाह न करते हुए बाइक चलाकर हापुड़ रोड पर स्थित संतोष अस्पताल पहुंचा और भर्ती हो गया। डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन किया और गोली बाहर निकाली। शेरगढ़ी निवासी राजकुमार पुत्र राम प्रसाद परतापुर में मैनकांइड फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है। जब वह फाटक से पहले पहुंचा तो उसे लगा कि उसको कुछ बैचेनी हो रही है। इस वजह से उसने पीठ पर हाथ फेरा तो उसके हाथ में खून लग गया।

युवक के पीठ में लगी थी गोली, खुद पहुंचा अस्पताल
पीठ पर गोली लगने के बाद भी बिना हिम्मत हारे रेलवे फाटक पर मौजूद कर्मचारी से कहा कि उसे किसी ने गोली मार दी है और उसे अस्पताल जाना है। जिसके बाद कर्मचारी ने गेट खोल दिया। फिर राजकुमार तेजी से बाइक चलाकर एल ब्लॉक तिराहे से आगे स्थित संतोष अस्पताल आया और अपनी बाइक खड़ी करके सीधे इमरजेंसी गया। वहां उसने खुद बताया कि उसे किसी ने गोली मार दी है। आनन फानन में राजकुमार को भर्ती किया गया और उसका ऑपरेशन किया गया। इसी बीच युवक ने अपने घरवालों को भी बताया। उसके बाद कुछ परिचित व दोस्त अस्पताल पहुंच गए।

घायल युवक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर
युवक को गोली लगने की सूचना मिलते ही परतापुर और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार को गोली पीठ पर लगने के बाद अंदर घुसी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि युवक राजकुमार के घरवाले किसी भी तरह की रंजिश से मना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घायल राजकुमार के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर हर तरह के एंगल पर जांच कर रही है।

बेटे ने मां के आशिक को मारी गोली, 6 महीने साथ रहने के बाद पति के पास वापस आई थी महिला, जानें पूरा मामला

दंपति ने रिश्तेदारों के साथ की शराब पार्टी, कहासुनी के बाद पत्नी ने पति की कर दी हत्या, ऐसे खुला पूरा मामला

कोहरे की वजह से कासगंज में हादसा, काली नदी में गिरी कार, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर, जानिए क्या होगा जनता को फायदा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

काशी-तमिल संगमम: अयोध्या में 250 अतिथियों का भव्य स्वागत, रामलला दर्शन से भावुक हुए मेहमान
योगी सरकार का बड़ा एक्शन: प्रदेशभर में अवैध कोडीन सिरप और नॉरकोटिक दवाओं पर सख्त अभियान