गोली लगने से मंत्री के गनर की मौत, सड़क किनारे मिला शव, जांच में ये बातें आ रहीं सामने

Published : Jan 28, 2020, 04:21 PM ISTUpdated : Jan 28, 2020, 06:46 PM IST
गोली लगने से मंत्री के गनर की मौत, सड़क किनारे मिला शव, जांच में ये बातें आ रहीं सामने

सार

मवाना थाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार निवासी आशीष कुमार (28) 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इस समय सिपाही की शामली स्थित पुलिस लाइन में तैनाती थी। वह यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा का गनर भी था।

मेरठ (Uttar Pradesh) । यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा के गनर आशीष कुमार का शव सड़क के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में फॉरेंसिक टीम और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या लग रही है, क्योंकि गोली कनपट्टी पर लगी है, लेकिन अभी तक वह हथियार पुलिस के हाथ नहीं लगी, जिससे गनर को गोली लगी है। वहीं, चर्चा है कि आज ही गनर के ससुराल पक्ष से तलाक को लेकर समझौता भी होना था। 

इसलिए आत्महत्या मान रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक फॉरेंसिक टीम की जांच के दौरान कोई भी ऐसा तथ्य नहीं पाया जिससे हत्या की आशंका जताई जा सके। हालांकि अभी तक पुलिस व हथियार बरामद नहीं कर सकी है जिससे सिपाही ने आत्महत्या किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

प्राथमिक जांच में यह बात आई सामने
आशीष की शादी दौराला थाना क्षेत्र के भराला निवासी युवती के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक सिपाही का ससुराल पक्ष से तलाक को लेकर समझौता भी होना था। माना जा रहा है कि इसी सदमे में आकर आशीष ने खुद को खत्म करने की योजना बनाई और अकेले ही घर से निकल पड़ा।

2011 में बना था सिपाही
मवाना थाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार निवासी आशीष कुमार (28) 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इस समय सिपाही की शामली स्थित पुलिस लाइन में तैनाती थी। वह यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा का गनर भी था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP RTE Admission 2026-27: 97% बढ़े आवेदन, योगी सरकार की शिक्षा योजना को मिला रिकॉर्ड समर्थन
600 किमी/घंटा रफ्तार वाली Japan Maglev Train में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 100 KM की परीक्षण यात्रा