मैरिज होम में 3 साल की मासूम से 3 लोगों ने किया रेप, खून से लतपथ ​बाथरूम में मिली बच्ची

Published : Feb 27, 2020, 11:37 AM IST
मैरिज होम में 3 साल की मासूम से 3 लोगों ने किया रेप, खून से लतपथ ​बाथरूम में मिली बच्ची

सार

यूपी के मैनपुरी में शादी में आई 3 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मासूम को बहला फसलाकर 3 लोग मैरिज होम के बाथरूम में ले गए, जहां उसके साथ रेप किया। गंभीर रूप से घायल मासूम को दरिंदे बाथरूम में ही छोड़कर फरार हो गए। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।  

मैनपुरी (Uttar Pradesh). यूपी के मैनपुरी में शादी में आई 3 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मासूम को बहला फसलाकर 3 लोग मैरिज होम के बाथरूम में ले गए, जहां उसके साथ रेप किया। गंभीर रूप से घायल मासूम को दरिंदे बाथरूम में ही छोड़कर फरार हो गए। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

बरात में अपनी फैमिली के साथ आई थी मासूम
बुधवार को फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज से मासूम अपने परिवार के साथ मैनपुरी स्थित भोगांव अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आई थी। शादी एक मैरिज होम में थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे 3 युवक मासूम को बहला फुसला कर पैलेस की दूसरी मंजिल पर ले गए। तीनों ने बाथरूम में मासूम के साथ दरिंदगी की। 

महिला को देख मासूम को बाथरूम में छोड़ फरार हुए आरोपी 
इस बीच एक महिला बाथरूम के पास पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। महिला जब  बाथरूम के अंदर गई, बच्ची लहुलुहान हालत में रो रही थी। महिला ने तुरंत ही उसके परिजनों को खबर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार पांडेय, एएससी ओमप्रकाश सिंह, सीओ अभय नारायण राय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्वाट टीम भी बुला ली गई। एसपी ने सैफई अस्पताल जाकर मासूम का हाल जाना। मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। साथ ही शादी में शामिल संदिग्ध की पहचान की जा रही है। एसपी ने बताया, पिता की तहरीर के आधार पर रेप और पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से कानपुर तक झमाझम बारिश-बिजली गिरने का खतरा, कई जिलों में अलर्ट
SP की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, वायरल होते ही महिला को मांगनी पड़ी माफी!