
मिर्जापुर: यूपी में रेप की घटना कम होने का नाम नही ले रही है। ललितपुर हो अम्बेड़करनगर या फिर सूबे की राजधानी लखनऊ हो हर तरफ से रोज़ाना रेप की घटना सामने आ रही है। अब मिर्जापुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पर अस्पताल के सफआई कर्मी ने गर्भवती महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।
अस्पताल के बाथरूम में महिला के साथ हुआ रेप
मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भर्ती गर्भवती महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि रात में करीब नै- दस बजे याहं पर साफ- सफाई का काम चल रहा था और उसी टाइम सफाईकर्मी ने वॉशरूम में गर्भवती महिला का रेप किया है।
पुलिस ने लिया एक्शन
अस्पताल में प्रेग्नेंट महिला के सात रेप की घटना को अंजाम देने के बाद वहां हड़कंप मच गया है। महिला का आरोप है कि सफाई कर्मी बाथरूम के अंदर घुसा और उसने सारे कपड़े बाहर फेंक दिये और कहा कि बिना कपड़े के कहां जाओगी और फिर जबरन मुंह बंद करके दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नही सूचना पर डीएम, एसपी व एएसपी भी अस्पताल पहुंचे। अऩ्य लोगों से घटना की जानकारी ली। खुद मौके का मुआयना किया। महिला के पति की तहरीर पर सफाईकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
मंडलीय अस्पताल में पहले भी हुईं घटनाएं
मंडलीय अस्पताल में दुष्कर्म की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी महिला मरीज के साथ छेड़खानी की घटना हो चुकी है। कुछ महीने पूर्व एक सफाईकर्मी सीसीयू वार्ड में भर्ती महिला मरीज को पेशाब की नली लगाने के लिए कमरे में घुस गया था। सफाईकर्मी ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। जिस पर पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा व तोड़फोड़ किए थे। सीएमएस के समझाने पर मामला शांत हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया था।
आगरा एसएसपी के नाम पर 20 लाख की ठगी, दुष्कर्म के मामले से नाम हटाने के नाम पर हुआ था सौदा
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।