बदमाशों ने पत्रकार को सरेराह मारी गोली, हालत गंभीर ; 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published : Jul 21, 2020, 02:51 PM ISTUpdated : Jul 21, 2020, 03:12 PM IST
बदमाशों ने पत्रकार को सरेराह मारी गोली, हालत गंभीर ; 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सार

छेड़खानी का विरोध करने पर दिल्ली के करीब गाजियाबाद में सोमवार की रात एक पत्रकार को गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पत्रकार का नाम विक्रम जोशी है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

गाजियाबाद(Uttar Pradesh). छेड़खानी का विरोध करने पर दिल्ली के करीब गाजियाबाद में सोमवार की रात एक पत्रकार को गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पत्रकार का नाम विक्रम जोशी है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पत्रकार पर हुए हमले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल पूछताछ जारी है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, अब पुलिस उसके आधार पर मामले के जांच कर रही है।

परिजनों का आरोप है कि कुछ बदमाश पत्रकार की भांजी के साथ छेड़छाड़ करते थे। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। लेकिन, पुलिस ने वक्त रहते कार्रवाई नहीं की। बदमाश शिकायत से नाराज थे। पत्रकार विक्रम सोमवार रात बाइक पर दो बेटियों के साथ जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोका और मारपीट की। इस दौरान बेटियां डर की वजह से भागने लगीं। बदमाशों ने विक्रम के सिर पर गोली मार दी। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालत गंभीर है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।

पुलिस ने कहा हमले की वजह साफ नहीं 
एसएसपी कलानधि नैथानी ने बताया इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। लेकिन, अभी वारदात की वजह का पता नहीं चल सका है। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 

परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप 
परिजनों का कहना है कि पत्रकार विक्रम ने अपनी भांजी के साथ दबंगों द्वारा की गई छेड़खानी की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। सोमवार रात विक्रम अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। माता कॉलोनी में कई बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी
UP की लेडी दरोगा का टशन तो देखिए, भाई-बहन को समझा कपल, गजब का है ये Video