गाज़ियाबाद में बदमाशों ने खून से रंगी सड़क, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस को लेनदेन को लेकर कुछ अहम जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मैटर की जांच रही है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 12, 2022 8:23 AM IST / Updated: Jun 12 2022, 01:54 PM IST

गाज़ियाबाद: यूपी के गाज़ियाबाद में  इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के कनावनी हिंडन पुश्ता रोड पर शनिवार देर रात दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अब तक हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।

जानिए पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय शिवम शर्मा कनावनी में परिवार के साथ रहता था। वह मोबाइल की दुकान करता था। हिंडन पुश्ता रोड पर खड़ी उसकी कार में शनिवार रात में उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब तक किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Latest Videos

कमर और सीने में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक ये पता चला है कि शिवम का शव चालक की सीट पर मिला है। उसके सीने और कमर में गोली मारी गई है। पुलिस मान रही है कि उसके बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने ही उसे नजदीक से गोली मारी है। वह उसका जानने वाला हो सकता है। पुलिस की जांच में आया है कि वह कमेटी भी चलवाता था। पुलिस को लेनदेन को लेकर कुछ अहम जानकारी मिली है। पुलिस लेनदेन, पुराने विवाद सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

हिंडन पुश्ता रोड रहती है सुनसान
बताया जाता है कि हिंडन पुश्ता रोड काफी सुनसान रहती है। रात में उस रोड के किनारे बने फार्म हाउस में आने -जाने के लिए ही ज्यादातर लोग उसका प्रयोग करते हैं। कुछ युवक शराब पीने के लिए भी उस रोड पर जाते हैं। पुलिस इस रोड को जोड़ने वाली सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि,अब तक पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

इटावा: पति-पत्नी का रिशता हुआ शर्मसार, ममेरे भाई के इश्क में पागल महिला ने उठा लिया बड़ा कदम

बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की पत्नी बाद बहन-बहनोई पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपति हुई कुर्क

फतेहपुर: ससुर दामाद की जोड़ी मिलकर देती वारदात को अंजाम, घटना को पूरा करने के लिए बांट रखा था काम

Share this article
click me!

Latest Videos

IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
अब क्या करेंगी CM Atishi ? क्या दिल्ली वाले देखेंगे एक नया सियासी ड्रामा
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी