प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची युवती ने उठाया खौफनाक कदम, वारदात को अंजाम देने के बाद ले रही थी युवक का नाम

Published : Aug 18, 2022, 03:06 PM IST
प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची युवती ने उठाया खौफनाक कदम, वारदात को अंजाम देने के बाद ले रही थी युवक का नाम

सार

मुरादाबाद में एक युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर अपने हाथ की नस काट ली। शोर-शराबा सुनने के बाद किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि युवती का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद स्थित नई आबादी बस्ती में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद युवक और उसके घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रतनपुर कला गांव में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंच कर अपने हाथ की नस काट ली। युवती द्वारा खुद की नस काटे जाने के बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। हांलाकि पुलिस को घटना की सही जानकारी नहीं हो पाई है।

प्रेमी से कहासुनी होने पर काटी हाथ की नस
वहीं, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फौरन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर युवती को इलाज के लिए आनन-फानन अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 9 बजे युवती अपने प्रमी के घर पहुंची थी। जिसके बाद उन दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। हाथ की नस काटने के बाद महिला कासिम का नाम ले रही थी। 

युवती के बयान के बाद की जाएगी आगे की कार्यवाही
ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमिका किसी कासिम का नाम बार-बार दोहराए जा रही थी। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेनी चाही लेकिन कोई भी मामले की सही जानकारी नहीं दे पाया। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि लड़की रतनपुर कला गांव निवासी है। उसका कासिम नाम के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। उन्होंने बताया कि युवती का बयान लेने के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

अंतिम संस्कार में रोड़ा बना धर्मांतरण, 30 घंटे बाद भी नहीं हो सका बहू और ब्राम्हण परिवार के बीच समझौता

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में दिल्ली जैसा हादसा, गड्ढे में गिरा बाइक सवार, 12 घंटे बाद मौत
UP Crime News: किशोरी ने अपनी ही बहन को जन्म दिया, आरोपी पिता को उम्रकैद