गेट पर रो रही 5 साल की बच्ची ने कहा- मम्मी झूला झूल रही है, महिला के सुसाइड नोट में बेटी-पति और अकेलेपन की बात

Published : Sep 06, 2022, 03:03 PM ISTUpdated : Sep 06, 2022, 03:34 PM IST
गेट पर रो रही 5 साल की बच्ची ने कहा- मम्मी झूला झूल रही है, महिला के सुसाइड नोट में बेटी-पति और अकेलेपन की बात

सार

यूपी के जिले मुरादाबाद में एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कोरोना की दूसरी लहर में उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान रहती थी। आत्महत्या से पहले उसने अपनी इकलौती बेटी के नाम पर सुसाइड नोट छोड़ा है।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद में एक महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बेटी को सुसाइड नोट लिखा और उसके बाद फंदे पर झूल गई। दरअसल कोरोना की दूसरी लगर में उसके पति की मौत हो गई थी, इसी के बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। मृतका ने अपनी इकलौती बेटी के नाम पर सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि बेटी मुझे माफ कर देना, तुम्हारे पिता के बिना जीना मुश्किल हो गया है। आसपास के लोगों ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोरोना की दूसरी लहर में पति की हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार बिलारी के भूड़ा निवासी प्रीति सिंह तोमर (35) की शादी छह साल पहले बदायूं के बिल्सी थानाक्षेत्र के रहेणिया प्याऊ निवासी दिनेश प्रताप सिंह के साथ हुई थी। दिनेश कार चालक था और उसकी कोरोना की दूसरी लहर में 26 मई 2021 को मौत हो गई थी। इतना ही नहीं इसके तीन बाद दिनेश की मां और प्रीति की सांस कुसुम का भी कोरोना से निधन हो गया था। तीन दिन के अंतराल में ही मां-बेटे की मौत होने से पूरा परिवार टूट गया था। मृतका बुद्धि विहार में सेंटमैरी स्कूल के पीछे किराये के मकान में बेटी गार्गी (5) और देवर विशेष प्रताप सिंह के साथ रह रही थी। सोमवार सुबह दस बजे गेट के पास खड़ी गार्गी रो रही थी। आस पड़ोस के लोगों ने बच्ची से पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसकी मम्मी झूला झूल रही हैं।

मृतक महिला ने सुसाइड नोट में लिखी ये  बात
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोलकर मकान में प्रवेश किया तो देखा कि प्रीति का शव साड़ी के सहारे जाल से लटका हुआ था। पुलिस ने घर में छानबीन शुरू की तो मौके से एक डायरी मिली है। जिसमें प्रीति ने अपनी बेटी को संबोधित करते हुए लिखा है कि बेटी गार्गी मुझे माफ कर देना। तुम्हारे पिता के बिना जीना मुश्किल हो गया है। मैं तुम्हें प्यार नहीं दे पाई। तुम्हारे पिता की मौत को भुला नहीं पा रही हूं। इतना ही नहीं महिला ने आगे लिखा कि पति के बिना एक महिला को क्या-क्या झेलना पड़ा है। मैंने तुम्हारे पिता के जाने के बाद महसूस किया है। मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान नहीं किया जाए। तुम अपनी नानी के घर रहना और खूब मन लगाकर पढ़ाई करना। महिला की सूचना के बाद ससुराल समेत मायके के लोग आ गए। 

मासूम को गेट पर रोता देख पड़ोसियों ने देखा
पांच साल की मासूम बेटी रोज की तरह सुबह जागी तो उसे मम्मी दिखाई नहीं दी। उसने पहले तो मम्मी की तलाश की और फिर आवाज दी। मासूम को कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो जाल से साड़ी के सहारे महिला का शव लटका हुआ था। उसने मम्मी के पैरों को पकड़कर हिलाया लेकिन मम्मी कोई जवाब नहीं दी। जब मासूम को कुछ समझ नहीं आया तो वह मकान के मुख्य गेट पर जाकर रोने लगी और गेट अंदर से बंद था। जिसे वह खोल भी नहीं पा रही थी। बच्ची काफी देर तक रोती रही तो आसपास के लोग आ गए और गार्गी से पूछने लगे। तब बच्ची ने बताया कि उसकी मम्मी झूला झूल रही हैं। लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

कपड़ों सिलाई कर गुजर बसर कर रही थी प्रीति
वहीं प्रीति के रिश्तेदारों ने बताया कि पति की मौत के बाद प्रीति ने कपड़ों की सिलाई शुरू कर दी थी। जिसके जरिये वह गुजर बसर कर रही थी। इकलौती बेटी को अच्छे से पढ़ा सके, इसलिए उसने दो माह पहले ही मुरादाबाद में किराये पर मकान ले लिया था। मृतक महिला के देवर विशेष प्रताप ने बताया कि उसकी लाकड़ी फाजलपुर रोड पर वेल्डिंग मशीन मरम्मत की दुकान है। उसने आगे बताया कि रविवार रात दुकान पर अधिक काम होने की वजह से घर नहीं आया था। पर सोमवार की सुबह घर आने की तैयारी कर रहा था तो मोबाइल पर कॉल आया और पता चला कि भाभी फंदे पर लटक कर जान दे दी है। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से सुसाइड नोट मिला है।

दुष्कर्म का ऑडियो वायरल होने के बाद किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने मौत के पीछे बताई बड़ी वजह

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front